आज का पंचांग, 3 मई 2023

आचार्य कृष्णदत्त शर्मा- धर्म: राष्ट्रीय मिति वैशाख 13, शक संवत् 1945, वैशाख, शुक्ल त्रयोदशी, बुधवार, विक्रम संवत् 2080। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 20। शव्वाल-12, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 03 मई सन् 2023 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। त्रयोदशी तिथि रात्रि 11 बजकर 50 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। हस्त नक्षत्र रात्रि 08 बजकर 56 मिनट तक उपरांत चित्रा नक्षत्र का आरंभ। हर्षण योग पूर्वाह्न 11 बजकर 27 मिनट तक उपरांत वज्र योग का आरंभ। कौलव करण पूर्वाह्न 11 बजकर 34 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार : प्रदोष व्रत सूर्योदय का समय 3 मई 2023 : सुबह 6 बजकर 9 मिनट पर। सूर्यास्त का समय 3 मई 2023 : शाम 6 बजकर 40 मिनट पर। आज का शुभ मुहूर्त 3 मई 2023 : अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 50 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 39 मिनट से 7 बजकर 2 मिनट तक। अमृत काल रात को 2 बजकर 37 मिनट से 4 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। आज का अशुभ मुहूर्त 3 मई 2023 : राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 50 मिनट से 1 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। उसके बाद दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। आज का उपाय 3 मई 2023: आज गणेशजी की पूजा करें और पान व दूर्वा चढ़ाएं। लड्डू का भोग लगाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सभी देश सच्चाई और इसकी जानकारी देने वालों को निशाना बनाना बंद करें: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर चेतावनी दी कि दुनिया के हर कोने में मीडिया पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने सभी देशों से आग्रह किया कि वे सच्चाई और इसकी जानकारी देने वालों को निशाना बनाना बंद करें। संयुक्त राष्ट्र महासचिव […]
सभी देश सच्चाई और इसकी जानकारी देने वालों को निशाना बनाना बंद करें: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख

You May Like