आज, शुक्रवार 17 मार्च 2023 का पंचांग

News Hindi Samachar

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 26, शक संवत 1944, चैत्र कृष्ण दशमी, शुक्रवार, विक्रम संवत 2079। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 04। शब्बान-24, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 17 मार्च सन 2023 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दशमी तिथि अपराह्न 02 बजकर 07 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ। उत्तराषाढ़ नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 46 मिनट तक उपरांत श्रवण नक्षत्र का आरंभ। वरीयान योग प्रातः 06 बजकर 59 मिनट तक उपरांत परिधि योग का आरंभ। विष्टि करण अपराह्न 02 बजकर 07 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा पूर्वाह्न 10 बजकर 19 मिनट तक धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 17 मार्च 2023 :

सुबह 6 बजकर 28 मिनट पर। सूर्यास्त का समय 17 मार्च 2023 : शाम 6 बजकर 30 मिनट पर। आज का शुभ मुहूर्त 17 मार्च 2023 : ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 53 मिनट से 5 बजकर 41 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 5 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 28 मिनट से 6 बजकर 52 मिनट तक। अमृत काल रात्रि 8 बजकर 54 मिनट 10 बजकर 22 मिनट तक। आज का अशुभ मुहूर्त 17 मार्च 2023 : राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक होगा। सुबह 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 53 मिनट से 9 बजकर 41 मिनट तक। इसके बाद 12 बजकर 24 मिनट से 1 बजकर 42 मिनट तक।

(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शुक्रवार के दिन क्या चीजें नहीं खरीदना चाहिए

धर्म-संस्कृति: हर दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित होता है, जिसमें में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन इन्हें प्रसन्न करने के लिए और उनकी कृपा पाने के लिए पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। ऐसा मान्यता है कि जो व्यक्ति इनकी […]
शुक्रवार के दिन क्या चीजें नहीं खरीदना चाहिए

You May Like