आप की सरकार बनाने का संकल्प लिया

News Hindi Samachar

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य अपने निर्माण के बाद से आधा दर्जन से अधिक मुख्यमंत्रियों को देख चुका है, लेकिन राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार के कारण विकास नहीं हो सका। आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रदेश के आगामी चुनाव में भ्रष्टाचार को प्रमुख मुद्दा बनाते के हुए आम जनता की रोजमर्रा की तकलीफों को दूर करने का दावा किया।
सोमवार आप ने यहां पूर्वांचल के प्रबुद्ध लोगों की बैठक की जिसमें सभी ने राज्य में आप की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के सहप्रभारी और पूर्वांचल विंग के प्रदेश अध्यक्ष अनूप पांडेय ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण हुए 20 साल हो गए और अभी तक 12 मुख्यमंत्री बदले जा चुके हैं। ऐसा इसलिए है कि सभी ने राज्य के विकास को बढ़ावा देने की बजाय भ्रष्टाचार को बढ़ाया।उन्होंने पूर्वांचल के लोगों से उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने एवं प्रदेश के स्वाभिमान की लड़ाई में बढ़-चढ़ कर आप का सहयोग करने का आह्वान भी किया। उन्होंने देश की राजधानी दिल्ली की आप सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का हवाला देते हुए कहा कि देवभूमि में भ्रष्टाचारियों को बाबा केदारनाथ कभी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने देश को भ्रष्टाचार में डुबो दिया है। इसीलिए देशवासियों को आप की जरूरत पड़ने लगी है। यहां आप की सरकार बनने पर महिलाओं को बस में मुफ्त यातायात की सुविधा, फरिस्ता योजना व लोगों को 300 यूनिट बिजली-पानी फ्री आदि के साथ ही रोजगार पर बल दिया जाएगा।
पांडेय ने ऐलान किया कि उत्तराखंड में आप की सरकार बनने पर राज्य के आम लोगों को इन सुविधाओं के अलावा स्थानीय जरूरतों पर ध्यान दिया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय मानवाधिकार कमीशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश दुबे ने न सिर्फ मंच संचालन किया बल्कि बड़ी गर्मजोशी से प्रदेश में आप के बढ़ते प्रभाव के लिए स्वागत किया। दुबे ने कहा कि दिल्ली में लोग आप की सरकार को देख रहे हैं। अब उसकी सरकार को उत्तराखंड में लाना है। उन्होंने यह भी कहा कि आप ही देवभूमि को भ्रष्टाचार मुक्त बना सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कैंट विधानसभा क्षेत्र में अजय यादव को किया सम्मानित

देहरादून। कैंट विधानसभा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नवीन जोशी के नेतृत्व में कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित सदभावना अभियान रन के अल्ट्रा रनर विजेता अजय यादव को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया स इस अवसर पर नवीन जोशी ने यादव को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों […]
कैंट विधानसभा क्षेत्र में अजय यादव को किया सम्मानित

You May Like