घर के आंगन से बच्चा उठा ले गया गुलदार,जंगल से बरामद हुआ शव

News Hindi Samachar
देहरादून: राजपुर थाना क्षेत्र के  सिंगली गांव में बीती देर रात गुलदार एक चार साल के बच्चे को  आंगन से उठाकर ले गया। बच्चे को गुलदार के ले जाने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद बच्चे का शव तड़के जंगल से बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी से थोड़ा आगे सिंगली गांव में आयांश पुत्र अरुण सिंह निवासी ग्राम सिंगली घर के आंगन में था। तभी वहां अचानक गुलदार आया और बच्चे पर झपट्टा मार दिया। इसके बाद वह उसे उठाकर ले गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने तत्काल सभी थाना प्रभारी, सीओ को बुला कर एसपी क्राइम के नेतृत्व में कांबिंग शुरू कराई। रातभर कांबिंग के बाद बच्चे का शव तड़के जंगल से बरामद हुआ। इस घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ पत्रकार आर पी नैनवाल का निधन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार  आर.पी नैनवाल के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार आर.पी नैनवाल के निधन पर दुःख […]
वरिष्ठ पत्रकार आर पी नैनवाल का निधन

You May Like