देहरादून: देर रात देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर हरिद्वार की ओर से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पुल से नीचे जा गिरी। कार में पांच लोग सवार थे। कार के नीचे गिरते ही चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने सभी घायलों को पुल से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
मिली जाानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 12 से एक बजे के बीच हुआ। कार देहरादून की तरफ आ रही थी तभी रायवाला में वैदिक नगर के पास कार सुसवा नदी के पुल से टकरा गई और डिवाइडर को तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। इस दौरान कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने घायलों को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है
11 अक्टूबर को बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
Tue Oct 10 , 2023
देहरादून : उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने चरम पर है। इस बार की चारधाम यात्रा ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अभी तक 47 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन कर लिए हैं। इसी बीच सिक्खों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट बंद करने की तिथि […]

You May Like
-
दौलाघट में बनेगा प्रदेश का पहला कान्हावन- रेखा आर्या
News Hindi Samachar November 24, 2025
-
महिला आरक्षण बिल आधी आबादी के साथ धोखा: गोदियाल
News Hindi Samachar September 25, 2023
