त्यूनी में घर में लगी भीषण आग, चार बच्चे जिंदा जले

News Hindi Samachar
देहरादून: त्यूनी पुल के पास एक बहुमंजिला घर में भीषण आग लग गई। इस दौरान हादसे में चार बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि कई लोग झुलस गए। टोंस नदी के पुल के पास सूरत राम जोशी का घर है। वे शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। मकान में मकान मालिक समेत छह परिवार रहते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगने से घर में मौजूद एलपीजी सिलिंडर फटते रहे। आग लगने की घटना के दौरान एक के बाद एक चार धमाकों की आवाज सुनाई दी। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक घर में फंसी सोनम (9), रिद्धि (10), मिष्टी (5) और सेजल (ढाई वर्ष) की मौत हो चुकी थी। वहीं, लोगों का आरोप है कि आग लगने की घटना में सबसे बड़ी कमी फायर ब्रिगेड की कार्यप्रणाली में दिखाई दी। आग लगने वाले स्थान से लगभग 150 मीटर दूर अग्निशमन वाहन मौजूद था, जो सूचना मिलने के ठीक बीस मिनट में मौके पर पहुंच गया। जैसे ही वाहन से मकान पर पानी डालने की कार्रवाई शुरू की गई वाहन में पानी खत्म हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तब तक मकान के सिर्फ एक कमरे में आग लगी थी। उनका दावा है कि यदि वाहन में पानी का पर्याप्त इंतजाम होता तो आग को तुरंत बुझा लिया जाता। उधर, मकान के निचले हिस्से में एक राशन का गोदाम, एक फर्नीचर की दुकान व एक सिलाई की दुकान थी। आग लगने की घटना में गोदाम व दोनों दुकानें और उनमें रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुरी बीच पर गुड फ्राइडे जीसस क्राइस्ट की प्रतिमा

भुवनेश्वर: किसी भी मौके पर रेत से कलाकृतियां बनाने वाले सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने एक बार फिर अपनी विशिष्टता का परिचय दिया है. पिछले हफ्ते श्री रामनवमी के अवसर पर, ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर राम मंदिर के साथ श्री राम की मूर्ति बनाने वाले सुदर्शन पटनायक ने हाल […]
पुरी बीच पर गुड फ्राइडे जीसस क्राइस्ट की प्रतिमा

You May Like