देहरादून: आढ़त बाजार को रेलवे स्टेशन रोड से पटेल नगर स्थांतरण करने की तैयारियों को लेकर किए जा रहे सर्वे कार्यों का जिलाधिकारी सोनिका ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आढत बाजार यातायात की समस्या के निस्तारण हेतु अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व की अध्यक्षता में समिति बनाई गई। एमडीडीए, जिला प्रशासन, लोनिवि एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा सर्वे शुरू कर दिया गया है जो कि अगले 2 से 3 दिन में पूर्ण हो जाएगा। आढ़त बाजार को स्थानान्तरण करने हेतु व्यापारी संगठन भी तैयार है। इसी परिपेक्ष्य जिलाधिकारी ने आज आढत बाजार सहारनपुर चैक तक निरीक्षण किया संयुक्त टीम को सर्वे कार्यों निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, तहसीलदार सदर सोहन सिंह रांगड़ सहित एमडीडीए, नगर निगम, लोनिवि के अधिकारी एवं व्यापारी संगठन के लोग उपस्थित रहे।
बदरीनाथ हाईवे पर तैय्यां पुल के पास हाईवे चौड़ीकरण के दौरान हुआ हादसा, जेसीबी खाई में गिरने से चालक की मौत
Mon Mar 13 , 2023
जोशीमठ: जोशीमठ स्थित बदरीनाथ हाईवे पर तैय्यां पुल के पास हाईवे चौड़ीकरण के दौरान हादसा हो गया। जेसीबी खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। यहां सड़क से मलबा हटाने के दौरान बीआरओ की जेसीबी खाई में गिर गई। इस हादसे में चालक की मौत हो गई है। […]

You May Like
-
चंपावत: अपने चंपावत भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मॉर्निंग वॉक पर निकले और इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों से बातचीत कर न केवल विकास कार्यों को लेकर फीडबैक लिया बल्कि आमजन की समस्याओं को भी जाना। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने जिला भ्रमण के दौरान प्रातः कालीन सैर पर अवश्य जाते हैं। रुद्रप्रयाग, पौड़ी, देहरादून आदि जगहों पर वे अक्सर ऐसा करते देखे गए हैं। ऐसा करने के पीछे उनका मकसद यही है कि वे बगैर किसी ताम झाम के बीच आमजन की वास्तविक समस्याओं को जानें और विकास कार्यों पर भी फीडबैक लें। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने चंपावत भ्रमण के दौरान प्रातः सैर पर निकले। श्री धामी सर्किट हाउस से निकलते हुए ब्लॉक रोड स्थित नित्यानंद जोशी की चाय की दुकान पर पहुंचे और सबसे पहले सूर्य नमस्कार किया। फिर चाय की चुस्की के साथ नित्यानंद जोशी और अन्य लोगों से बात करते हुए उनका हाल चाल जाना। इस दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और विकास कार्यों पर चर्चा की। इसी दौरान वहां मौजूद मासूम रियांश से भी उन्होंने बातें की और अपना आशीर्वाद दिया। इसके बाद वे नागनाथ वार्ड होते हुए निकले जहां उन्होंने पानी भर रही महिला से बातें की और पेयजल की स्थिति के बारे में जाना, जिस पर महिला ने मुख्यमंत्री को बताया कि पानी नियमित आ रहा है। उसके बाद मुख्यमंत्री मुख्य बाजार होते हुए गोरलचोड़ मैदान पहुंचे। मुख्य बाजार में उन्होंने दुकान स्वामियों से भी बात कर उनके हाल चाल जाने।गौरलचैड़ मैदान पंहुचकर मुख्यमंत्री ने वहॉ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं की प्रेक्टिस कर रहे युवाओं से बातें की और उनका उनका उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
News Hindi Samachar February 24, 2023
