दो दिवसीय जम्मू दौरे पर राहुल गांधी, पैदल चलकर माता वैष्णो देवी के दरबार में लगाएंगे हाजिरी

News Hindi Samachar

#जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद राहुल गांधी का यह पहला आधिकारिक जम्मू दौरा है। इससे पहले राहुल गांधी अगस्त में कश्मीर दौरे पर गए थे।

जम्मू। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय जम्मू दौरे पर जाएंगे। राहुल गांधी के इस दौरे को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार जुटे हुए हैं। अब तक के प्लान के मुताबिक 9 सितंबर को राहुल गांधी जम्मू पहुंचेंगे जहां पैदल चलकर वह माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। इसके ठीक अगले दिन वह जम्मू में पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं, पूर्व विधायकों और पूर्व मंत्रियों से भी मिलेंगे। कल दोपहर को पैदल जाकर माता वैष्णो देवी के दर्शन करेंगे और मंदिर भवन में ही रात्रि विश्राम होगा।

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद राहुल गांधी का यह पहला आधिकारिक जम्मू दौरा है। इससे पहले राहुल गांधी अगस्त में कश्मीर दौरे पर गए थे। माना जा रहा है कि राहुल गांधी का यह दौरा आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस के लिए काफी अहम साबित हो सकता है। इससे पहले कश्मीर दौरे पर राहुल गांधी माता खीर भवानी और हजरत दरगाह शरीफ में पूजा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

करनाल में किसानों और प्रशासन की वार्ता फिर हुई विफल, टिकैत बोले- जारी रहेगा धरना

करनाल। हरियाणा के करनाल में मिनी सचिवालय में किसानों का धरना जारी है। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता कथित लाठीचार्ज का आदेश देने वाले आईएएस अधिकारी आयुष सिन्हा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसी बीच किसान और प्रशासन के बीच में एक बार फिर से बैठक हुई। इस बैठक […]
करनाल में किसानों और प्रशासन की वार्ता फिर हुई विफल, टिकैत बोले- जारी रहेगा धरना

You May Like