द्वितीय केदार मद्महेश्वर मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद

News Hindi Samachar
रुद्रप्रयाग: पंच केदार में द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट बुधवार को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष अभी तक यहां रिकाॅर्ड 12,879 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर मंदिर के कपाट बुधवार को सुबह 8.30 बजे शुभ लग्न पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। दानी-दाताओं के सहयोग से मंदिर को पांच क्विंटल फूलों से सजाया गया था। अब द्वितीय केदार मद्महेश्वर चल उत्सव डोली में विराजमान होकर मंदिर की परिक्रमा और अपने ताम्र पात्रों के निरीक्षण करते हुए शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करेगी। इसके बाद वह पहले रात्रि प्रवास पर गौंडार गांव पहुंचेंगे। जहां पर ग्रामीणों द्वारा अपने आराध्य को सामूहिक अर्ध्य लगाया जाएगा। 23 नवंबर को डोली रांसी गांव पहुंचेगी। जबकि 25 को शीतकालीन गद्दीस्थल में विराजमान होगी। इस वर्ष अभी तक यहां रिकाॅर्ड 12,879 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद यह पहला मौका है, जब इतनी अधिक संख्या में शिव भक्त यहां पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिल्क्यारा: सरकार कर रही सिर्फ वाह-वाही लूटने का काम: आर्य

देहरादून: प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि  सिलक्यारा में सरकार जिन मोर्चो पर काम करने का दावा कर रही है, वह धरातल पर कहीं नजर नहीं आ रहे हैै। बस मजदूरों की फोटो और वीडियो जारी कर सिर्फ वाह-वाही लूटने का काम किया जा रहा है। सिलक्यारा […]
सिल्क्यारा: सरकार कर रही सिर्फ वाह-वाही लूटने का काम: आर्य

You May Like