नए मकान में गृह प्रवेश के लिए जा रहा परिवर हादसे का शिकार,महिला की मौत

टिहरी । नए मकान में गृह प्रवेश के लिए जा रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हुई है। वहीं एक पुरुष घायल है। मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मिली हादसा सोमवार सुबह करीब सात बजे स्विफ्ट कार सड़के से नीचे पलट गई। कार सड़क से करीब 15 मीटर नीचे पलट गई।
कार में भूपेंद्र सिंह उनकी पत्घ्नी और उनका बेटा सवार थे। चमोली से सुबह चार बजे चलकर वह देहरादून जा रहे थे। इस दौरान देवप्रयाग से आगे सैनिक होटल के पास कार सड़क से करीब 15 मीटर नीचे पलट गई।हादसे में कार सवार पति-पत्नी घायल हुए। जिनको प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्घ्थ्य केंद्र देवप्रयाग ले जाया गया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
भूपेंद्र सिंह नौटी गांव के रहने वाले हैं। उनका देहरादून में मकान बना था और यह सभी लोग मकान के गृह प्रवेश में जा रहे थे। हादसे का कारण संभवतः नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कार गहरी खाई मंे गिरी महिला की मौत

टिहरी। जनपद के देवप्रयाग में चमोली से देहरादून जा रही एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से (पति-पत्नी और बेटा) घायल हो गए। जिनको प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग ले जाया गया। इलाज के दौरान महिला […]
कार गहरी खाई मंे गिरी महिला की मौत

You May Like