नदी के पुल पर बाघिन का शव मिला, मचा हड़कंप

News Hindi Samachar

रामनगर: ग्लोबल बाघ दिवस पर रामनगर स्थित कॉर्बेट पार्क में बाघिन का शव मिला। ढेला रेंज में सावल्दे पुल के नीचे बाघिन का शव मिलने से अफरा-तफरी मच गयी। कॉर्बेट पार्क के ढेला रेंजर ने सूचना मिलने पर वन कर्मियों की मदद से बाघिन का शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंजर संदीप गिरी ने बताया शनिवार सुबह सावल्दे के ग्रामीणों ने पुल के नीचे एक बाघिन के शव पड़े होने की सूचना दी थी। वन कर्मियों का कहना है कि बाघिन का शव राजस्व भूमि के अंतर्गत मिला। वह तराई पश्चिमी वन प्रभाग क्षेत्र के अंतर्गत का इलाका है।

बाघिन की उम्र करीब 5 से 6 साल के बीच होगी। बाघिन का शव राजस्व भूमि यानी तराई पश्चिम क्षेत्र के आमपोखरा रेंज के इलाके में पड़ा हुआ था। बाघिन की मौत वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे लगेगा। बता दें कि रामनगर में ग्लोबल टाइगर दिवस का कार्यक्रम आज है और ऐसे में एक बाघिन की मौत होने हड़कंप मचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बौद्ध मठ से श्री बदरीनाथ धाम का कोई संबंध नहींः आचार्य ममगाई

देहरादून: ज्योर्तिमठ व्यासपीठ विभूषित व चारधाम विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सुप्रसिद्ध कथाव्यास आचार्य शिवप्रसाद ममगाई ने श्री बदरीनाथ धाम पर स्वामी प्रसाद मौर्य के दिये गये बयान का खंडन किया हैI आचार्य ममगाई ने बदरीनाथ धाम को बौद्ध मठ बताने को सनातन धर्म के प्रति षड्यंत्र बताया, बोले बौद्ध मठों […]
बौद्ध मठ से श्री बदरीनाथ धाम का कोई संबंध नहींः आचार्य ममगाई

You May Like