पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसका निर्वहन करेंगे : मदन कौशिक

News Hindi Samachar

हरिद्वार: उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद का दायित्व मदन कौशिक की जगह महेंद्र भट्ट को दिए जाने पर पूर्व अध्यक्ष ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट अनुभवी नेता हैं, विधायक और एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है। उनकी अगुवाई में प्रदेश भाजपा संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा। भट्ट को ढेर सारी बधाई और शुभकानाएं।

कौशिक ने कहा कि पार्टी निकट भविष्य में उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौपेगी, उसे भी वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद पर यह परिवर्तन पूर्व नियोजित था और इसमें सब की सहमति थी। उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा भाजपा आलाकमान को मांगे जाने पर कुछ दिन पहले ही दे दिया था। पार्टी निकट भविष्य में उन्हें जो भी ज़िम्मेदारी सौंपेगी, वह उसका पूरी निष्ठा से पालन करेंगे। सरकार में जाएंगे या संगठन में इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह सब पार्टी तय करेगी, मैं इसके बारे में कुछ भी नहीं कह सकता।उन्होंने कहा वह पार्टी के कर्मठ सिपाही हैं जो जिम्मेदारी मिलेगी उसका निर्वहन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून: नव नियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि महेंद्र भट्ट के मार्गदर्शन में प्रदेश संगठन को एक नई मजबूती […]
नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

You May Like