प्रदेश में 50 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए, ब्लैक फंगस के दो नए मरीज मिले

News Hindi Samachar

देहरादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर कोरोना के 50 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जबकि 33 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को 21336 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, अल्मोड़ा में 5, बागेश्वर और चमोली में 1-1, चंपावत और देहरादून में 8-8, हरिद्वार में 7, नैनीताल में 9, पौड़ी में 2, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में 1-1, ऊधमसिंह नगर में सात मरीज मिले हैं। टिहरी में कोरोना का कोई नया मरीज नहीं मिला। प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 341536 पहुंच गई है। जिसमें से 327544 मरीज ठीक हो चुके हैं।
प्रदेश में ब्लैक फंगस के दो नए मरीज मिले। अब तक ब्लैक फंगस के कुल मरीजों की संख्या 548 पहुंच चुकी है जबकि 119 मरीजों की मौत हो चुकी है और 170 मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को प्रदेश में 87 हजार 964 लोगों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई गई। अब तक प्रदेश में 41 लख 22 हजार 267 लोगों को पहली डोज, 12 लाख 36 हजार 463 लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी हैं। जबकि 18 से 44 आयुवर्ग में 43511 लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तीन महीने पहले बना दो करोड़ का घाट ढहा

हरिद्वार। महाकुंभ 2021 को समाप्त हुए अभी 3 महीने भी नहीं हुए हैं कि गंगा तट पर बने घाटों की हकीकत सामने आने लगी है। सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज के आश्रम के सामने बना भगत सिंह घाट ढह गया है। यह घाट करीब 2 करोड़ रुपए की लागत से तैयार […]
तीन महीने पहले बना दो करोड़ का घाट ढहा

You May Like