फिल्म अभिनेता नवाज़ुद्दीन ने मुख्यमंत्री से की भेंट, बोले-फिल्म शूटिंग के लिए उत्तराखंड बेहतर

News Hindi Samachar
देहरादून: मुख्यमंत्री से शनिवार को फिल्म अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भेंट की। उन्हाेंने कहा कि उत्तराखंड में नैसर्गिक सौन्दर्य के साथ फिल्म शूटिंग के लिए बेहतर वातावरण आकर्षित करता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में हवाई, रेल एवं सड़क कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हो रहा है। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में फिल्मांकन की दृष्टि से अनेक रमणीक स्थल हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में राज्य सरकार की ओर से पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इन क्षेत्रों में अच्छे होटल खुलें, इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। फिल्मों की शूटिंग के लिए राज्य में सिंगल विंडो सिस्टम बनाया गया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि फिल्मों की शूटिंग के लिए उत्तराखंड में बहुत अच्छा वातावरण है। यहां का नैसर्गिक सौन्दर्य फिल्मांकन के लिए लोगों को आकर्षित करता है। नवाजुद्दीन उत्तराखंड में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। रोतु की बेली, चंबा, मसूरी एवं देहरादून में उनके ओर से फिल्मांकन किया गया। इस मौके पर फिल्म अभिनेता हेमन्त पांडे एवं फिल्म जगत के अन्य कलाकार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बुनियादी ढांचे के एकीकृत दृष्टिकोण को महत्व दे रही सरकार: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि सरकार बुनियादी ढांचे के विकास के एकीकृत दृष्टिकोण को महत्व दे रही है क्योंकि अलग-अलग दृष्टिकोण से देश को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत काल में देश विकसित भारत के उद्देश्य से विकास के पथ […]
बुनियादी ढांचे के एकीकृत दृष्टिकोण को महत्व दे रही सरकार: प्रधानमंत्री मोदी

You May Like