बद्रीनाथ के कपाट खुलने पर धाम में हुआ ‘चमत्कार’, तीर्थ पुरोहित मान रहे देश के लिए शुभ संकेत

News Hindi Samachar

बद्रीनाथ: भगवान बद्रीनाथ के कपाट खुलने के बाद धाम में एक ‘चमत्कार’ हुआ है जिसे तीर्थ पुरोहित देश के लिए शुभ संकेत मान रहे हैं। बर्फ की फुहारों और पुष्पवर्षा के बीच बृहस्पतिवार को सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर वृष लग्न में बदरीनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए। चारों ओर वैदिक मंत्रोचारण और जय बदरीनाथ का जयघोष सुनाई दे रहा था। लेकिन कपाट खुलने के बाद एक ऐसी बात हुई जो किसी चमत्कार से कम नहीं। कपाट खुलने के बाद जब देखा गया तो भगवान बदरीनाथ को ओढ़ाए गए घृत कंबल पर इस बार भी घी ताजा मिला।

बद्रीनाथ के धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने बताया कि घृतकंबल पर घी ताजा मिलने का अभिप्राय यह है कि देश में खुशहाली बनी रहेगी। बीते वर्ष भी कंबल पर लगा घी ताजा था। बाहर इतनी बर्फबारी के बाद ठंड होने के बाद भी अगर घी सूखता नहीं है तो यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। धार्मिक परंपराओं के अनुसार, कपाट बंद होने पर भगवान बदरीनाथ को घी में लिपटा कंबल ओढ़ाया जाता है। ये कंबल विशेष रूप से माणा गांव की महिलाओं की ओर से तैयार किया जाता है। कन्याएं और सुहागिन इस कंबल को एक दिन में तैयार करती हैं। जिस दिन ये घृत कंबल तैयार किया जाता है उस दिन कन्याएं और महिलाएं उपवास रखतीं हैं। एक घृत कंबल (घी में भिगोया ऊन का कंबल) को भगवान बदरीनाथ को ओढ़ाया जाता है। शीतकाल के बाद जब कपाट खोले जाते हैं तो सबसे पहले घी में लिपटे इस कंबल को हटाया जाता है। अगर कंबल का घी अधिक नहीं सूखा है तो उस साल देश में खुशहाली रहेगी। अगर कंबल का घी सूख गया या कम हो गया तो उस साल देश में सूखा या अत्यधिक बारिश की आशंका रहती है।

आईएएनएस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने 18 राज्यों में फैले 91 एफएम ट्रांसमीटर का किया उद्घाटन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 91 एफएम ट्रांसमीटरों का वर्चुअल तरीके से उद्घाटन किया। देश भर के सीमावर्ती इलाको और आकांक्षी जिलों में एफएम रेडियो कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को 84 जिलों में फैले 91 एफएम ट्रांसमीटरों का उद्घाटन […]
प्रधानमंत्री मोदी ने 18 राज्यों में फैले 91 एफएम ट्रांसमीटर का किया उद्घाटन

You May Like