बीजेपी नेता का दावा! केवल 2 घंटे सोते हैं पीएम मोदी, 24 घंटे जागने का कर रहे प्रयोग

News Hindi Samachar

मुंबई। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने बताया कि, पीएम मोदी रोजाना केवल 2 घंटे सोते हैं और 22 घंटे काम करते हैं। उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी एक प्रयोग कर रहे हैं, ताकि उन्हें सोना की जरूरत न पड़े और वह देश के लिए 24 घंटे काम कर सकें। यह दावा चंद्रकांत पाटिल ने कोल्हापुर उत्तर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही है। पाटिन ने कहा कि, पीएम मोदी अपनी नींद रोकने की कोशिश कर रहे हैं जिससे वह 24 24 घंटे जागकर देश के लिए काम कर सकें।

उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी एक भी मिनट बर्बाद होने नहीं देना चाहते हैं, पीएम जी बहुत ही कुशलता के साथ देश के लिए काम करते हैं और किसी भी पार्ची में होने वाली घटनाओं कीा पूरा विवरण करते हैं। सभा को संबोधित करते हुए पाटिल ने कहा कि, पीएम मोदी केवल 2 घंटे सोते हैं और रोजाना 22 घंटे काम करते हैं। पाटिल ने यह भी दावा किया है कि, पीएम मोदी हर मिनट देश के लिए काम करते हैं। आपको बता दें कि, 2019 में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने पीएम मोदी का एक गैर-राजनीतिक इंटरव्यू दिया था जिसमें पीएम मोदी ने खुद कहा था कि, वह 4 घंटे सोते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनसमस्याओं से ध्यान बांटने के लिए कश्मीर फाइल के नाम पर ज़हर घोला जा रहा: दीपक शर्मा

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता दीपक शर्मा ने कहा कि पूरा देश जानता है कि 30 वर्ष पूर्व जब भाजपा ने वीपी सिंह के साथ मिल कर सरकार बनाई थी तो कश्मीरी पंडितों के साथ किस तरह अन्याय हुआ था और उनको पलायन करने पर मजबूर होना […]
जनसमस्याओं से ध्यान बांटने के लिए कश्मीर फाइल के नाम पर ज़हर घोला जा रहा: दीपक शर्मा

You May Like