देहरादूनः मुख्यमंत्री धामी ने “अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस” के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों एवं श्रमिकों को हार्दिक बधाई दी है। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन श्रमिकों के समर्पण और मेहनत का दिन है। किसी भी राष्ट्र की तरक्की, उस राष्ट्र के कामगारों पर निर्भर होती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिक वास्तव में कर्मयोगी है जिनके सहयोग से एक बेहतर और समृद्ध राष्ट्र की नींव तैयार होती है। राज्य में श्रम कानूनों का सही प्रवर्तन करने के लिये सरकार प्रतिबद्ध है तथा श्रमिकों के कल्याण के लिये सतत् प्रयत्नशील है।
भारत ने जी20 देशों से साक्ष्य आधारित अनुसंधान पर ध्यान केंद्रित करने का किया आग्रह
Mon May 1 , 2023
वाशिंगटन: भारत-अमेरिका वार्षिक बायोफार्मा एवं स्वास्थ्य देखभाल शिखर सम्मेलन से पहले, एक शीर्ष भारतीय अधिकारी ने जी20 देशों से साक्ष्य-आधारित अनुसंधान पर सहयोग करने और ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया है। इस शिखर सम्मेलन में वैज्ञानिक, शिक्षाविद, उद्योगपति और दोनों देशों के अधिकारियों को हिस्सा लेना है। भारत के […]

You May Like
-
नवजात के शव बरामदगी के मामले पर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
News Hindi Samachar September 14, 2022

