मेरठ पहुंचे भाजपा के वेस्ट यूपी चुनाव प्रभारी, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मन्त्र

News Hindi Samachar

भाजपा महानगर के क्षेत्रीय कार्यलय हर्मन सिटी पर बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी कैप्टेन अभिमन्यु व विशिष्ट अतिथि मेरठ जिला प्रभारी पंकज सिंह रहे। बैठक में पदाधिकारियों ने निर्देशित करते हुए कहा बूथ से लेकर शीर्ष पदाधिकारी जनता के बीच जाए और भाजपा सरकार के पिछले साढ़े चार साल के यूपी में किए गए कामों को बताएं। हमें हर घर जाकर उन्हें सरकार के कामों को याद दिलाना है।

मेरठ। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भाजपा का मिशन शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में वेस्ट यूपी चुनाव प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु ने बुधवार को मेरठ में क्षेत्रीय कार्यलय हर्मन सिटी पर बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भाजपा पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय पर हुई बैठक में चुनाव प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट कर दिया कि सिर्फ चुनाव पर फोकस करना है। इस दौरान विशिष्ट अतिथि मेरठ जिला प्रभारी पंकज सिंह रहे। दोनों पदाधिकारियों ने मेरा बूथ सबसे मजबूत की बात पर भी जोर डाला।

कैप्टन अभिमन्यु ने मंडलों, जिला इकाई, महानगर इकाई के पदाधिकारियों को बैठक में बुलाया और निर्देशित करते हुए कहा बूथ से लेकर शीर्ष पदाधिकारी जनता के बीच जाए और भाजपा सरकार के पिछले साढ़े चार साल के यूपी में किए गए कामों को बताएं। हमें हर घर जाकर उन्हें सरकार के कामों को याद दिलाना है। अब तक जो विकास कार्य आपके क्षेत्र में हुए हैं उनके बारे में बताएं। मतदाता को साधने के लिए उनके बीच बैठना होगा।

जिला प्रभारी पंकज सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी दो अहम कार्यक्रम प्रारंभ करने जा रही है। 29 अक्तूबर से विशेष सदस्यता अभियान शुरू हो रहा है। जिसे गृहमंत्री अमित शाह स्वयं प्रारंभ करेंगे। सभी मंडलों, बूथों पर यह कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके बाद जिला सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। इस दौरान मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए नए वोट बनवाने का काम होगा। हर कार्यकर्ता जमीन पर उतरकर ज्यादा से ज्यादा लोगों की वोट बनवाएगा। 15 दिन पार्टी का यह विशेष सदस्यता अभियान चलेगा। सभी जनप्रतिनिधि तीन-चार दिनों के भीतर 10 से 15 कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाएंगे।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल,कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बिजेन्दर अग्रवाल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा, महामन्त्री महेश बाली, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, उपाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय, विवेक रस्तौगी, डॉ वकुल रस्तौगी, संजय त्रिपाठी, सुनील चड्डा, अजय त्यागी, रवीश अग्रवाल, पूर्व मेयर हरिकांत अल्हुवालिया, वर्षा कौशिक, चरण सिंह लिसाड़ी, ऋतुराज जैन, जयकरण गुप्ता, अंकित सिंघल, डॉ रवि प्रकाश, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत ने अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण किया, 5000 किमी तक निशाना साधने में सक्षम

भारत ने 5,000 किलोमीटर तक प्रहार की क्षमता वाली अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।रक्षा मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, ‘‘अग्नि-5 का सफल परीक्षण भारत की उस प्रामाणिक न्यूनतम प्रतिरोध वाली नीति के अनुरूप है जो ‘पहले उपयोग नहीं’ की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। नयी दिल्ली। भारत […]
भारत ने अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण किया, 5000 किमी तक निशाना साधने में सक्षम

You May Like