रांकापा प्रमुख शरद पवार को धमकी देने के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

News Hindi Samachar

मुंबई।: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (रांकापा) के प्रमुख शरद पवार को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुणे से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी सागर बर्वे एक निजी कंपनी में काम करता है। 

उन्होंने कहा, ‘‘ मामले की जांच कर रही मुंबई अपराध शाखा बर्वे को मुंबई लेकर आई। शहर में उसे एक अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उसे मंगलवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।’’

राकांपा ने नौ जून को दावा किया था कि पार्टी अध्यक्ष पवार (82) को सोशल मीडिया पर एक धमकी भरा संदेश मिला, जिसमें लिखा था ‘‘ जल्द ही उनका (नरेन्द्र) दाभोलकर जैसा हश्र होगा।’’ अंधविश्वास के खिलाफ लड़ने वाले नरेन्द्र दाभोलकर की 20 अगस्त 2013 को पुणे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दुनिया के विकास में भारत हरसंभव मदद को तैयार: प्रधानमंत्री मोदी

वाराणसी: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया के विकास में भारत हरसंभव मदद को तैयार है। भारत अपने अनुभव बांटने को तैयार है। दुनिया को बचाने के लिए पर्यावरण पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। हम नदियों, पेड़ों का सम्मान करते हैं। वाराणसी में तीन दिवसीय चल रही जी-20 बैठक […]
दुनिया के विकास में भारत हरसंभव मदद को तैयार: प्रधानमंत्री मोदी

You May Like