लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई : डीजीपी

News Hindi Samachar
देहरादून: पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने दोनों परिक्षेत्रों के पुलिस उपमहानिरीक्षकों को अपने सर्किल और थानों में अपराध एवं कानून व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के साथ ही पद से हटाने के दिशा-निर्देश दिए हैं। सोमवार को पुलिस मुख्यालय में अपराध एवं कानून व्यवस्था को लेकर आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को सख्त संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अपने थाना व सर्किल क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। उन्होंने आपराधिक घटना पर चौकी इंचार्ज और ऊपर के समस्त अधिकारियों की सक्रियता में तेजी जाने और उनके ओर से की गई कार्रवाई का पर्यवेक्षण कर आवश्यकता अनुसार सुधार लाने को कहा। साथ ही समस्त पुलिस अधिकारियों के कार्यों की मासिक समीक्षा रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय भेजने के लिए भी निर्देशित किया। विशेष तौर पर उन्होंने जनपद प्रभारियों को हेट स्पिच एवं मॉबलिंचिंग और अरुनेश कुमार केस में उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें के निर्देश दिए। समस्त जनपद प्रभारियों को महिला एवं अन्य गंभीर अपराधों हेतु निर्धारित एस.ओ.पी. के पालन करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने गंभीर एवं जघन्य अपराधों में लिप्त अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा। गंभीर अपराधों के लिए निर्धारित अपडेटेड एसओपी को पुलिस बल में जारी करने के भी आदेश भी दिए। कानून एवं व्यवस्था के दृष्टिगत लगाए गए सीसीटीवी कैमरा को सुचारू रखने पर भी जोर दिया गया। इस मौके पर अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, वी.गुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना एवं सुरक्षा, एपी अंशुमान, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानून एवं व्यवस्था रेणुका देवी, पुलिस उप महानिरीक्षक करण सिंह नग्नयाल सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी गुरुनानक जयंती की बधाई, विशेष अरदास की

नई दिल्ली: देश में आज श्री गुरुनानक देव की जयंती मनाई जा रही है। श्री गुरुनानक देव के 553वें प्रकाश पर्व पर दिल्ली के कई गुरुद्वारों में भजन, कीर्तन और प्रभात फेरी देखने को मिली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को गुरुनानक देव की जयंती पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने […]
प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी गुरुनानक जयंती की बधाई, विशेष अरदास की

You May Like