सावन के तीसरे सोमवार को देवभूमि में हर-हर महादेव की गूंज

News Hindi Samachar

देहरादून: सावन के तीसरे सोमवार को दून ऋषिकेश व धर्मनगर हरिद्वार में मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। देवभूमि के शिवालयों में हर-हर महादेव की गूंज हैं। विशेष पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही भक्तों की लाइनें मंदिरों में लगी है। आज देवभूमि भोले की भक्ति में रमी है।

प्रदेश की राजधानी स्थित टपकेश्वर महादेव में सुबह से ही भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। उन्होने शिवलिंग पर जल चढ़ा अपने परिवार की खुशहाली की कामना की। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों का दूसरा जबकि मैदानी क्षेत्र का तीसरा सोमवार है। शिव भक्त हरिद्वार से जल लेकर चकराता पहुंचे है, जोकि क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे।

विकास नगर के शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। ज्योतिषाचार्य आचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि सावन की संक्रांति से पर्वतीय क्षेत्रों में सावन शुरू होता है इसके पीछे की वजह पहाड़ी लोग सूर्य को मानते हैं। जबकि, मैदान में चंद्रमा से सावन को शुरू मानते हैं। हिंदू धर्म में ज्योतिष गणना के अनुसार सूर्य मास और चंद्र मास होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मणिपुर मुद्दे पर विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के घटक दलों ने संसद परिसर में किया प्रदर्शन

नई दिल्ली: विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों ने मणिपुर के मुद्दे पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग को लेकर सोमवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया। विपक्षी सांसदों के इस प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, जनता दल (यूनाइटेड) […]
मणिपुर मुद्दे पर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दलों ने संसद परिसर में किया प्रदर्शन

You May Like