सीएम धामी ने जी-20 इम्पैक्ट समिट समारोह में किया प्रतिभाग

News Hindi Samachar

रुड़की: आईआईटी रुड़की और थिंक इंडिया की ओर से संयुक्त रूप से  जी-20 इंपैक्ट समिट का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संस्थान के दीक्षांत भवन में आयोजित उद्घाटन समारोह का शुभारंभ किया।

इस मौके पर सीएम ने कहा कि जी-20 की अध्यक्षता करना भारत के लिए गर्व की बात है। पहले बड़ी घटना होने पर भारत विश्व की तरफ देखता था लेकिन आज दुनिया भारत की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि नए भारत में देश की जनता के मन में यह भाव उत्पन्न हुआ है कि वह किसी भी क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व कर सकती है। यह पीएम मोदी की नीतियों के कारण है।

उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि आने वाले समय में उनके सामने बहुत सारे अवसर और चुनौतियां हैं। छात्रों को दोनों का लाभ उठाकर कठिन परिश्रम के जरिए दुनिया का नेतृत्व करना है।

निदेशक प्रोफेसर केके पंत ने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 में विद्यार्थियों के लिए अपार संभावनाएं हैं। साथ ही रोजगार के अवसर भी उन्हें मिलेंगे। कहा कि युवा पीढ़ी के दम पर ही भारत को विश्व गुरु बनाया जा सकता है। कहा कि उत्तराखंड में आने वाली आपदाओं के समाधान के लिए संस्थान की ओर से शोध कार्य किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश में पहली बार हुआ पीपीएस कैडर का रिव्यू, बढ़ सकते हैं 13 पद

देहरादून: राज्य में पहली बार प्रांतीय पुलिस सेवा कैडर के पदों का रिव्यू हुआ। इसमें जल्द ही 13 पदों की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके लिए आने वाली कैबिनेट में इस प्रस्ताव को रखा जा सकता है, जिसमें मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद प्रदेश में […]
प्रदेश में पहली बार हुआ पीपीएस कैडर का रिव्यू, बढ़ सकते हैं 13 पद

You May Like