सैटेलाइट के जरिए होगी सरकारी जमीन की पहचान, अतिक्रमण मिलने पर पोर्टल पर आएगा अलर्ट

देहरादून: युवाओं के लिए अब सरकार की ओर से 1 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। दरअसल, जो युवा एनडीए (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) और सीडीएस (संयुक्त रक्षा सेवाएं) की प्रारम्भिक परीक्षा में उत्तीर्ण अंक से पास होंगे उन्हें सरकार द्वारा 1 लाख मिलेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा इसके लिए विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। आर्थिक सहायता और प्रोत्साहन राशि के रूप में यह धनराशि दी जाएगी। प्रदेश के कई युवाओं का सेना में अफसर बनने का सपना रहा है। सरकार इन युवाओं को मुफ्त कोचिंग के साथ ही आर्थिक और प्रोत्साहन राशि के रूप में एक लाख रुपये देने जा रही है। हालांकि विभाग की ओर से अब तक इसके लिए 50 हजार रुपये दिए जा रहे हैं, लेकिन अब इस धनराशि को दोगुना किए जाने की तैयारी है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस योजना का लाभ उत्तराखंड के स्थायी एवं मूल निवासी उन छात्र-छात्राओं को मिलेगा। जिसने 12वीं, स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षाएं राज्य के शिक्षण संस्थाओं से पास की है। योजना के लाभ के लिए प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आने के एक महीने के भीतर आवेदन करना होगा। इस योजना का लाभ एक बार ही लिया जा सकेगा। विभाग के संयुक्त निदेशक एएस उनियाल के मुताबिक विभाग की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की पहली बार मुफ्त कोचिंग कराई जाएगी। इसके लिए उत्तराखंड सहित दिल्ली, चंडीगढ़, हैदराबाद आदि राज्यों से एमओयू किया जाएगा। छात्रों को न सिर्फ एनडीए, सीडीएस और ओटीए बल्कि आईएएस और पीसीएस आदि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार किया जाएगा। मेधावी छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुके छात्र-छात्राओं को सरकार मुख्य परीक्षा की तैयारी कराएगी। –डॉ.धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को एसीएस की अध्यक्षता में गठित होगी कमेटीः मुख्यमंत्री धामी

हरिद्वार: मुख्यमंत्री धामी ने शुक्रवार को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में आयोजित ’’व्यापारी सम्मेलन’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया तथा मंत्रोच्चारण के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिये अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित […]
व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को एसीएस की अध्यक्षता में गठित होगी कमेटीः मुख्यमंत्री धामी

You May Like