अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजभवन में राज्यपाल के साथ सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

News Hindi Samachar

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजभवन में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया. इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि अब योग को विश्व ने स्वीकार किया है.

इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि योग से मन, मस्तिष्क और शरीर स्वस्थ रहते हैं. 08 वर्ष पूर्व योग को संयुक्त राष्ट्र की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाए जाने के पश्चात योग विश्व के लगभग हर कोने में अपनाया जाने लगा है. उत्तराखण्ड की योग भूमि ने पूरी दुनिया को योग का संदेश दिया है. प्रत्येक व्यक्ति को योग अपने नित्य दिनचर्या में अपनाना चाहिए. योग हमारी सोच, हमारे विचार और क्रिया में सकारात्मक बदलाव लाता है.

उन्होंने कहा कि भारत में युगों-युगों से “वसुधैव कुटुम्बकम” के मंत्र का पालन किया जाता रहा है, जिसे आज विश्व भर में योग को स्वीकार कर लिया गया है, हम सब एक-दूसरे के आरोग्य की कामना कर रहे हैं. योग के माध्यम से भारत ने पूरे विश्व को एकता का संदेश दिया है.

राज्यपाल ने कहा कि कोरोना महामारी ने हमें सबक सिखाया है कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए योग एवं प्राणायाम को प्राथमिकता देनी चाहिए.

इस दौरान राजभवन के अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा पतंजलि योगपीठ व शांतिकुंज की छात्राओं, पुलिस के जवानों की ओर से राजभवन परिसर में योगाभ्यास और प्राणायाम किए गए. योगाचार्य डॉ. अंकित ने उपस्थित लोगों को योगाभ्यास करवाया.

इस दौरान सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, अपर सचिव स्वाति एस.भदौरिया, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव के अलावा कई लोग उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

योग, ध्यान, अध्यात्म का केंद्र बनेगा जागेश्वर धाम: मुख्यमंत्री धामी

अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री धामी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जागेश्वर धाम पहुंचकर प्रदेश में योग के ज़रिए धार्मिक पर्यटन को विकसित करते हुए नए विजन को दर्शाया है। सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकास के नव रत्नों में शामिल किए गए तीसरे रत्न मानसखंड क्षेत्र को इस […]
योग, ध्यान, अध्यात्म का केंद्र बनेगा जागेश्वर धाम: मुख्यमंत्री धामी

You May Like