अंतरिक्ष में रिकॉर्ड 437 दिन बिताने वाले रूसी अंतरिक्ष यात्री पोल्याकोव का निधन

News Hindi Samachar

मॉस्को: अंतरिक्ष में रिकॉर्ड 437 दिन बिताने वाले रूसी अंतरिक्ष यात्री डॉ. वलेरी पोल्याकोव का निधन हो गया है। वे 80 साल के थे।

रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोसकॉस्मॉस ने डॉ. वलेरी पोल्याकोव के निधन की घोषणा की है। पोल्याकोव 8 जनवरी 1994 को अंतरिक्ष यात्रा पर गए थे। अंतरिक्ष में 437 दिन 17 घंटे 38 मिनट बिताने के बाद 22 मार्च 1995 को वापस आए थे। इस दौरान 7075 बार धरती के चक्कर लगाए और लगभग 19 करोड़ मील अंतरिक्ष यात्रा की।

अंतरिक्ष में रह कर वे यह जानने की कोशिश कर रहे थे कि यदि किसी को मंगल ग्रह की लंबी यात्रा करनी पड़े तो ऐसा करने वाले लोग अपना मानसिक स्वास्थ्य बरकरार रख सकते हैं या नहीं। इस दौरान हुए परीक्षणों से पता चला कि साढ़े चौदह महीनों के उनके इस अभियान के बावजूद उनके काम करने के तौर-तरीकों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कॉस्मॉस ने उनकी मृत्यु की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि उन्हें हीरो ऑफ सोवियत यूनियन और पायलट कॉस्मोनॉट ऑफ यूएसएसआर जैसी मानद उपाधियों से सम्मानित किया गया था। उनके शोध से यह बात स्पष्ट हुई थी कि मानव शरीर दूर अंतरिक्ष में भी तमाम दुश्वारियों का सामना करने में सक्षम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोकप्रिय कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन

नई दिल्ली: देश के जाने-माने कॉमेडियन और उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव का 58 साल की आयु में दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान( एम्स) में निधन हो गया। उनके परिवार ने इसकी पुष्टि की है। उन्हें सीने में दर्द और जिम में वर्कआउट के दौरान […]
लोकप्रिय कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन

You May Like