अगले पांच दिन तापमान में होगी वृद्धि, अलर्ट जारी

News Hindi Samachar
देहरादूनः उत्तराखंड में मौसम की बढ़ती बेरुखी मौसम विज्ञानियों को भी हैरान कर रही है। शीतकाल में लगातार वर्षा में कमी के बाद अब तेजी से बढ़ रहा तापमान चिंता का विषय बनता जा रहा है। देश में सक्रिय पश्चिमी जेट वायु धारा से मौसम का मिजाज चौंका रहा है। उत्तराखंड में भी इसका व्यापक असर पड़ने की आंशका है। खासकर, पर्वतीय क्षेत्रों के तापमान में अप्रत्याशित वृद्धि हो सकती है। जिससे हिमखंड पिघलने और हिमस्खलन की आशंका है। इसके साथ ही प्रदेश में गर्मी का एहसास भी होने लगा है। अगले पांच दिन तापमान में अत्यधिक वृद्धि को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती के आवेदन शुरू

देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती के आवेदन शुरू हो गए हैं। आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस (एआरओ) अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और लैंसडौन ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं। इस बार युवाओं को पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा देनी होगी। सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना के तहत इस बार […]
उत्तराखंड के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती के आवेदन शुरू

You May Like