अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर ने ऋषभ पंत से की मुलाकात

News Hindi Samachar

देहरादूनः बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर ने मैक्स अस्पताल पहुंचकर क्रिकेटर ऋषभ पंत से मुलाकात की। मैक्स अस्पताल से बाहर निकलने के बाद अनिल कपूर ने संवाददाताओं से कहा, पंत की स्थिति ठीक है। हम उनसे प्रशंसकों के रूप में मिले। आइए हम प्रार्थना करें कि वह जल्द ठीक हो जाएं और हम उन्हें फिर से खेलते हुए देखें। वह फाइटर हैं, पूरे देश की दुआएं उनके साथ हैं।
अनिल कपूर के साथ पंत से मिलने अस्पताल पहुंचे अनुपम खेर ने कहा कि उन दोनों ने युवा क्रिकेटर को खूब हंसाया। अनुपम ने कहा, सब कुछ ठीक है। हम पंत, उनकी मां और रिश्तेदारों से मिले। वे सब ठीक हैं। हमने उन्हें खूब हंसाया। हादसे में पंत के सिर, पीठ और पैर में चोटें आई हैं। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि पंत की हालत स्थिर है।
आपको बता दें कि ऋषभ पंत एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे और उनका यहां के इस अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पंत शुक्रवार तड़के अपनी मर्सीडीज बेंज कार से देहरादून जा रहे थे, तभी दिल्ली.देहरादून मार्ग पर झपकी लगने के कारण उनकी कार सड़क पर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उसमें आग लग गई। पंत कार का शीशा तोड़कर बाहर निकले और अपनी जान बचाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तरकाशी : जंगलों में गुब्बारों के साथ उड़कर आए पाकिस्तानी झंडे, जांच में जुटी खुफिया एजेंसी

उत्तरकाशी: चिन्यालीसौड़ ब्लाक के तुल्याड़ा गांव के जंगलों में पाकिस्तानी झंडों के साथ कुछ गुब्बारे मिले हैं। स्थानीय खुफिया एजेंसी का कहना है कि ये गुब्बारे पाकिस्तान से ही उड़कर आए हैं। मामले की जांच की जा रही है। कल चिन्यालीसौड़ के तुल्याड़ा गांव के जंगलों में करीब 200 से 250 […]
उत्तरकाशी : जंगलों में गुब्बारों के साथ उड़कर आए पाकिस्तानी झंडे, जांच में जुटी खुफिया एजेंसी

You May Like