आज का पंचांग, 24 जुलाई 2023

News Hindi Samachar

राष्ट्रीय मिति श्रावण 02, शक सम्वत् 1945 प्रथम (अधिक) श्रावण शुक्ल, षष्ठी, सोमवार, विक्रम सम्वत् 2080। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 09। मुहर्रम 05, हिजरी 1445 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 24 जुलाई सन् 2023 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु।

राहूकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। षष्ठी तिथि अपराह्न 01 बजकर 43 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ। हस्त नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 12 मिनट तक उपरांत चित्रा नक्षत्र का आरंभ। शिव योग अपराह्न 02 बजकर 51 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग का आरंभ। तैतिल करण अपराह्न 01 बजकर 43 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 24 जुलाई 2023 : सुबह 5 बजकर 37 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 24 जुलाई 2023 : शाम 7 बजकर 17 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 24 जुलाई 2023 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 15 मिनट से 4 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 55 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से 3 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 17 मिनट से 7 बजकर 38 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 3 बजकर 52 मिनट से 5 बजकर 35 मिनट तक रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्त 24 जुलाई 2023 :

राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से सुबह 9 बजे तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल 12 बजकर 55 मिनट से 1 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। इसके बाद 3 बजकर 39 मिनट से 4 बजकर 33 मिनट तक।

आज का उपाय : आज भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें। साथ ही बेलपत्र पर चंदन लगाकर चढ़ाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज का राशिफल, 24 जुलाई 2023

सोमवार 24 जुलाई को चंद्रमा का संचार बुध की राशि कन्या में होगा। साथ ही सावन के तीसरे सोमवार पर शिव योग और हस्त नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। ग्रह-नक्षत्र के इस बदलाव से वृषभ राशि वालों को धन प्राप्ति के लिए किसी की चापलूसी करनी पड़ सकती है और […]
आज का राशिफल, 24 जुलाई 2023

You May Like