आज का पंचांग, 6 अगस्त 2023

News Hindi Samachar

धर्म: आज का पंचांग 6 अगस्त 2023,रविवार : राष्ट्रीय मिति श्रावण 15, शक सम्वत् 1945 द्वितीय (अधिक) श्रावण कृष्ण पंचमी, रविवार, विक्रम सम्वत् 2080। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 22। मुहर्रम 18, हिजरी 1445 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 06 अगस्त सन् 2023 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहूकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। अमेज़ॅन ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल के दौरान स्मार्ट टीवी की कीमतों में सबसे बड़ी गिरावट का लाभ उठाएं |

पंचमी तिथि प्रातः 07 बजकर 10 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ। रेवती नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 44 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र का आरंभ। धृतिमान योग रात्रि 08 बजकर 27 मिनट तक उपरांत शूल योग का आरंभ। तैतिल करण प्रातः 07 बजकर 10 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 44 मिनट तक तीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा। सूर्योदय का समय 6 अगस्त 2023 : सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 6 अगस्त 2023 : शाम 7 बजकर 9 मिनट पर। आज का शुभ मुहूर्त 6 अगस्त 2023 : ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 20 मिनट से 5 बजकर 3 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 41 मिनट से 3 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। गोधूलि बेला सुबह 7 बजकर 9 मिनट से 7 बजकर 30 मिनट तक। अमृत काल सुबह 11 बजकर 27 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक। आज का अशुभ मुहूर्त 6 अगस्त 2023 :

राहुकाल सुबह 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक रहेगा। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 5 बजकर 22 मिनट से 6 बजकर 15 मिनट तक। भद्रा काल सुबह 5 बजकर 20 मिनट से 5 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। पंचक काल सुबह 5 जकर 45 मिनट से अगले दिन 7 अगस्त को 1 बजकर 43 मिनट तक। आज का उपाय : आज सूर्य को गुड डालकर जल आर्पित करें साथ ही आज सूर्य मंत्र का 108 बार जप करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज का राशिफल, 6 अगस्त 2023

धर्म: आज रविवार 6 अगस्त को चंद्रमा का गोचर दिन भर मीन राशि में होने के पश्चात मेष राशि में होगा जबकि गुरु आज भरणी नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश कर रहे हैं। ऐस में आज ग्रहों के गोचर का लाभ वृश्चिक एवं मिथुन समेत कई राशियों को मिल […]
आज का राशिफल, 6 अगस्त 2023

You May Like