आज का पंचांग, 6 मई 2023

-आचार्य कृष्णदत्त शर्मा

राष्ट्रीय मिति वैशाख 16, शक संवत 1945, ज्येष्ठ कृष्ण प्रतिपदा, शनिवार, विक्रम संवत 2080। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 23। शव्वाल-15, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 06 मई सन 2023 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। प्रतिपदा तिथि रात्रि 09 बजकर 53 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ।

विशाखा नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 13 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आरंभ। व्यतिपात योग प्रातः 07 बजकर 30 मिनट तक उपरांत वरीयान योग का आरंभ।

बालव करण पूर्वाह्न 10 बजकर 29 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा अपराह्न 03 बजकर 22 मिनट तक तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 6 मई 2023 : सुबह 5 बजकर 37 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 6 मई 2023 : शाम 6 बजकर 59 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 6 मई 2023 :

अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 32 मिनट से 3 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 58 मिनट से 7 बजकर 19 मिनट तक। अमृत काल 12 बजकर 35 मिनट से दोपहर 2 बजकर 9 मिनट तक रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्त 6 मई 2023 :

राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 5 बजकर 37 मिनट से 7 बजकर 24 मिनट तक रहेगा।

आज का उपाय : शनिदेव को स्मरण करें और किसी जरूरतमंद को छाता दान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज का राशिफल, 6 मई 2023

मेष राशि-मन परेशान हो सकता है। मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग हैं। वृष राशि-आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु संयत रहें। माता की सेहत का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। लेखन कार्यों से आय बढ़ेगी। मिथुन राशि- प्रसन्न रहेगा। […]
आज का राशिफल, 6 मई 2023

You May Like