आज का राशिफल, 5 अगस्त 2023

News Hindi Samachar
मेष: मन अशांत रहेगा। चिंताकारी श्रृष्टि का सृजन हो रहा है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी और व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें। वृषभ: आय में आशाकृत बढ़ोत्तरी होगी। शुभ-समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान और व्यापार बहुत अच्छा है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। कुछ नए स्त्रोत भी बनेंगे। अच्छी स्थिति है। पीली वस्तु का दान करें। मिथुन: शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। व्यावसायिक लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्राणाम करते रहें। कर्क: भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें। सिंह: चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। विपरीत परिस्थितियां हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक है। पीली वस्तु पास रखें। कन्या: जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें। तुला: शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम है, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें। वृश्चिक: भावुक मन से कोई निर्णय ना लें, अन्यथा नुकसान संभव है। महत्वपूर्ण चीजों को अभी टालकर रखें और महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। स्वास्थ्य ठीक है, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें। धनु: भूमि और वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार अच्छा है। सफेद वस्तु का दान करें। मकर: किया गया परिश्रम सफलतादायक होगा। घर व गाड़ी खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्राणाम करते रहें। कुंभ: जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे ना लगाएं। धन-हानि के संकेत हैं। जुबान पर नियंत्रण रखें, नहीं तो लड़ाई-झगड़ा कुटुम्बों से होगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतानी ठीक और व्यापार भी ठीक है। हरी वस्तु पास रखें। मीन: आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज का पंचांग, 5 अगस्त 2023

आज किसी भैरव मंदिर में जाएं, भगवान का पूजन करने के बाद शत्रु शमन की कामना मन में लेकर भैरव अष्टक का पाठ करें। जिन लोगों को शनि कष्ट दे रहे हों। शनि की पीड़ा चल रही हो वे लोग आज शनिदेव को नीले पुष्प अर्पित करें। शमी पत्र शनिदेव […]
आज का पंचांग, 5 अगस्त 2023

You May Like