इंटरमीडिएट स्तरीय भर्ती के तहत 236 पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू

News Hindi Samachar

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इंटरमीडिएट स्तरीय भर्ती के तहत 236 पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। 12वीं पास युवा इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इसके तहत परिवहन आरक्षी के 118, आबकारी सिपाही के 100, उप आबकारी निरीक्षक के 14, पंतनगर विवि में हॉस्टल मैनेजर ग्रेड-3 के दो, महिला कल्याण विभाग में हाउस कीपर के दो पदों पर भर्ती की जाएगी। 31 दिसंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं।

जिसके बाद चार जनवरी से आठ जनवरी के बीच आवेदन में त्रुटि सुधार का अवसर मिलेगा। आयोग ने परीक्षा की अनुमानित तिथि 31 जनवरी तय की है।

परिवहन आरक्षी के लिए आयु 18 से 30 वर्ष, आबकारी सिपाही के लिए 18 से 35 वर्ष, उप आबकारी निरीक्षक के लिए 21 से 42, हॉस्टल मैनेजर के लिए 18 से 42 और हाउस कीपर के लिए 21 से 42 वर्ष आयु होनी चाहिए।

जनरल, ओबीसी के लिए 300 रुपये, एससी, एसटी, दिव्यांग व ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है। अनाथ अभ्यर्थियों के लिए आवेदन का कोई शुल्क नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आंदोलनकारी मंच ने सरकार से की विशेष सत्र जल्द से जल्द बुलाने की मांग

देहरादून: राज्य आंदोलनकारी सँयुक्त मंच के तत्वावधान में गुरूवार को शहीद स्मारक  में एक पत्रकार वार्ता कर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। सँयुक्त मंच ने बीते रोज के समाचार पत्रों में इस आशय की खबरें प्रकाशित होने पर कि सरकार विधानसभा का विशेष सत्र जनवरी के अंतिम सप्ताह […]
आंदोलनकारी मंच ने सरकार से की विशेष सत्र जल्द से जल्द बुलाने की मांग

You May Like