इतिहास में पहली बार वियतनाम के जेंटलमैन कैडेट्स की पीपिंग सेरेमनी समय से पहले आयोजित

News Hindi Samachar

देहरादून:  कोरोना का असर भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की सालों पुरानी पंरपराओं पर भी पड़ रहा है। इतिहास में पहली बार मित्र राष्ट्र (वियतनाम) के तीन जेंटलमैन कैडेट्स आईएमए की पासिंग आउट परेड (पीओपी) से एक महीने पहले ही अपने वतन लौट गए हैं। बुधवार को अकादमी की चैटवुड बिल्डिंग में उनकी पीपिंग सेरेमनी आयोजित की गई है।

आईएमए देहरादून में देश के ही नहीं बल्कि विदेशी (मित्र राष्ट्र) जेंटलमैन कैडेट्स भी ट्रेनिंग लेते है। इस बार भी 11 मित्र राष्ट्रों के 208 विदेशी कैडेट्स यहां पर ट्रेनिंग ले रहे हैं। जिसमें से तीन कैडेट्स वियतनाम के हैं। जिन्हें दिसंबर में होने वाली पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेना था, लेकिन वियतनाम दूतावास ने आग्रह किया था कि तीनों कैडेट्स को एक साथ उनके देश भेजा जाएगा। इसलिए तीनों कैडेट्स की पीपिंग सेरेमनी एक महीने पहले ही आयोजित की गई। आईएमए कमांडेंट हरिंदर सिंह ने तीनों कैडेट्स के कंधों पर स्टार (पीपिंग सेरेमनी) लगाकर उन्हें ऑफिसर बनाया।

बता दें कि कोरोना की वजह से जून में भी बड़ी सादगी के साथ पासिंग आउट परेड आयोजित की गई थी। ऐसा पहली बार था जब जेंटलमैन कैडेट्स के परिजनों पासिंग आउट परेड में शामिल नहीं हुए थे। अब अगले महीने दिसंबर में पासिंग आउट परेड होनी है। इस बार पासिंग आउट परेड क्या स्वरूप रहेगा इसके बारे में अभी से कुछ नहीं कहा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आत्म निर्भर भारत की स्व निधि योजना के तहत वैंडरों को ऋण वितरित किया गया

मसूरी:  नगर पालिका परिषद के तत्वाधान में विभिन्न बैंकों के माध्यम से वैंडरों को भारत सरकार की आत्म निर्भर भारत की स्व निधि योजना के तहत शिविर लगाकर दस हजार रूपये प्रति वैंडर के हिसाब से ऋण वितरित किया जा रहा है। योजना का लाभ लेने के लिए बड़ी सख्ंया […]
आत्म निर्भर भारत की स्व निधि योजना के तहत वैंडरों को ऋण वितरित किया गया

You May Like