ई-रिक्शा शोरूम के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी, दो गिरफ्तार

News Hindi Samachar

देहरादून: कारगी चौक के निकट एक ई रिक्शा शोरूम के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों का सामान चुरा लिया। इस मामले में घटना के 10 दिन बाद चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में चोरी के माल सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वारदात के मुताबिक राहुल अरोडा, निवासी संदेश नगर कनखल हरिद्वार ने बताया कि उनका ई-रिक्शा शोरुम आरआर मोटर्स के नाम से कारगी चौक, निशान शोरुम के पास स्थित है। बीते 12 जुलाई की सुबह पता चला की शोरुम के शटर के ताले तोड़कर चोर लाखों का सामान चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि घटना को 12 जुलाई की प्रातः दो से पांच बजे के बीच अंजाम दिया गया, जोकि सीसीटीवी फुटेज से पता चला रहा है।

बताया कि चोरी हुए सामान में बैटरी, चार्जर, कंट्रोलर, ड्रम एक्सल सहित अन्य ई-रिक्शा से संबंधित सामान शामिल है। जाते हुए चोरों ने शोरूम के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए।

ई-रिक्शा शोरुम से बैटरी चोरी के मामले की गम्भीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर सूर्य भूषण नेगी ने उ.नि. सतेन्द्र भाटी के नेतृत्व मे पुलिस टीम गठित की, पुलिस टीम ने पीड़ित व्यक्ति से गहनता से पूछताछ कर आरोपियों के हुलिये की जानकारी के साथ घटनास्थल पर आने जाने वाले मार्गो की जानकारी एकत्रित की, शोरुम के आस-पास व आने जाने वाले मार्गों में लगे सीसीटीवी कैमरो को खंगालने के बाद पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर आरोपी सद्दाम पुत्र लियाकत अली निवासी 115 दिव्या विहार , अधोइवाला 2 मोहम्मद कमर पुत्र जमशेद निवासी तुल्लीगढी जिला बिजनौर उ.प्र. को टीकाराम चौक बजारावाला से चोरी की 20 बैटरी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जल भराव वाले क्षेत्रों में सभी व्यवस्थायें सामान्य रूप से हों संचालित: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरिद्वार जनपद के डामकोठी में हुये जलभराव के सम्बन्ध में राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने उच्चाधिकारियों के साथ इस सम्बन्ध में विचार-विमर्श कर निरंतर स्थिति पर नजर रखने को कहा। मुख्यमंत्री ने बैठक में पेयजल, स्वास्थ्य, संचार, विद्युत […]
जल भराव वाले क्षेत्रों में सभी व्यवस्थायें सामान्य रूप से हों संचालित: सीएम धामी

You May Like