उत्तरकाशी: द्रौपदी का डांडा-2 में हुए हिमस्खलन हादसे के एक साल बाद मिला लापता पर्वतारोही का शव

News Hindi Samachar

उत्तरकाशी: द्रौपदी का डांडा-2 में हुए हिमस्खलन हादसे के एक साल बाद आज मिला एक और लापता पर्वतारोही का शव उत्तरकाशी, अमृत विचार। पूरे एक साल बाद उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा-2 में हुए हिमस्खलन हादसे में लापता एक पर्वतारोही का शव आज मिला है। अब मृतकों की संख्या 28 हो गई है। जबकि अभी एक पर्वतारोही अभी भी लापता है।

आपको बता दें कि अक्टूबर 2022 नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के 34 प्रशिक्षुओं का दल द्रौपदी का डांडा-2 चोटी आरोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आ गया था जिसमें कुल 27 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, दो लोग उत्तराखंड से नौसेना में नाविक विनय पंवार व हिमाचल निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक वशिष्ट लापता चल रहे थे। गुरुवार को एक शव मिला है, लेकिन उसकी अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया जा रहा है। इस हादसे में उत्तरकाशी जनपद ने एवरेस्ट विजेता सविता कंसवाल व पर्वतारोही नौमी रावत को खोया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बहादराबाद स्थित राइस मिल में एसडीएम ने मारा छापा, भारी मात्रा में मिला सरकारी चावल

हरिद्वार: सरकारी राशन की कालाबाजारी की सूचना पर एसडीएम अजयवीर सिंह ने गुरुवार सुबह बहादराबाद स्थित एक राइस मिल में टीम के साथ छापा मारा। इस दौरान मिल के गोदाम से भारी मात्रा में सरकारी चावल बरामद हुआ। एसडीएम ने बताया कि बहादराबाद स्थित प्रेम राइस में कालाबाजारी की सूचना […]

You May Like