उत्तरकाशी में भूकंप के तीव्र झटके

News Hindi Samachar

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जिले में आधी रात को भूकंप के तेज झटके से धरा डोली। नींद से उठकर लोग अपने घरों से बाहर आ गए। जनहानी की कोई भी सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

रविवार रात 3:49 मिनट पर उत्तरकाशी स्थित यमुनाघाटी में भूकंप के तीव्र झटके महसूस किए गए। जनपद के तहसील पुरोला, बड़कोट, मोरी में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का समय भले ही कम था लेकिन झटका इतना तेज था कि गहरी नींद में सो रहे लोग उठकर अपने घरों से बाहर भागे।

भूकंप का केंद्र बड़कोट स्यालना के जंगलों में जमीन से पांच किमी नीचे था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.9 रही। सभी तहसील थाना चौकिया से डेल्टा के माध्यम से दूरभाष द्वारा सूचना ली गई है जिसमें भूकंप से कहीं भी जनहानि पशु हानी नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शुरू होगा हब एंड स्पोक मॉडल

देहरादून: राज्य के तकरीबन 47 विद्यालयों में हब एंड स्पोक मॉडल शुरू किया जाएगा। इस मॉडल के लागू किए जाने से जिन स्कूलों में प्रयोगशाला नहीं है, उन स्कूलों के छात्र-छात्राओं को सरकार प्रयोगशाला तक आने-जाने के लिए हर साल तीन हजार रुपये दिया जाएगा। जबकि व्यावसायिक प्रशिक्षकों को मानदेय के […]
व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शुरू होगा हब एंड स्पोक मॉडल

You May Like