उत्तराखंड में जल्द ही भीषण गर्मी दे सकती है दस्तक, मौसम के जानकारों का इशारा

News Hindi Samachar
देहरादून: उत्तराखंड में जल्द ही भीषण गर्मी दस्तक दे सकती है। मौसम के जानकार इस बात की और इशारा कर रहे हैं। कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। हालांकि सुबह और रात हल्की ठंडक बनी हुई है। लेकिन आने वाले दिनों में मौसम में गर्मी का असर दिखने वाला है। फरवरी में जिस तरह का मौसम बन रहा है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार गर्मी पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 15 फरवरी के बाद दक्षिण पश्चिम की हवाओं की दस्तक से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी और गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा। जानकारों का कहना है कि इस सीजन में केदारनाथ में सबसे कम बर्फबारी हुई है। ऐसे में यहां आगामी मार्च से चारों तरफ पहाड़ियां तपनी शुरू हो जाएगी जिससे ग्लेशियर की बर्फ तेजी से पिघलेगी। जो कि खतरनाक साबित हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि क्लाइमेट तेजी के साथ बदल रहा है। इसलिए भीषण ठंड पड़ रही है। मैदान में भी पारा एक से दो डिग्री तक पहुंच जाता है। जब बारिश होती है तो दो से तीन दिन में ही एक पखवाड़े की बारिश हो जाती है। इसी तरह इस साल गर्मी भी भीषण पड़ेगी। साथ ही अगले एक माह में बारिश होने के फिलहाल कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस समय उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में राजस्थान और हिमालय से हवाएं आ रहीं है। ये हवाएं काफी ठंडी होती हैं इसलिए रात के समय तापमान तेजी के साथ गिर रहा है। देहरादून में भी अभी से दिन में पारा असर दिखाने लगा है। दिन रात मौसम में ठंडक है, लेकिन दिन में गर्मी साफ नजर आने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संयुक्त यात्रा रोटेशन व्यवस्था समिति ने चारधाम यात्रा बस किराए में बढ़ोतरी का लिया निर्णय

देहरादून: चारधाम यात्रा का बस किराया इस साल पांच फीसदी तक बढ़ सकता है। चारधाम रोटेशन व्यवस्था समिति की बैठक में ये निर्णय हुआ है। चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। जबकि पंजीकरण 20 फरवरी से शुरू हो जाएंगे। अगर आप चारधाम यात्रा की प्लानिंग कर […]
संयुक्त यात्रा रोटेशन व्यवस्था समिति ने चारधाम यात्रा बस किराए में बढ़ोतरी का लिया निर्णय

You May Like