उत्तराखंड में फिर बनेगी भाजपा सरकार: अमित शाह

News Hindi Samachar

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा भी उत्तराखंड के युवाओं के साथ इस मांग को बुलंद कर रही थी। तब उत्तराखंड के युवाओं पर गोली किसनी चलाई थी, इसे भी याद कीजिएगा।

देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देहरादून में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि उत्तराखंड में एक बार फिर से भाजपा सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि देवभूमि की रचना करने का काम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने किया था। न जाने कितने युवा राज्य की मांग करते हुए शहीद हो गए थे। भाजपा भी उत्तराखंड के युवाओं के साथ इस मांग को बुलंद कर रही थी। तब उत्तराखंड के युवाओं पर गोली किसनी चलाई थी, इसे भी याद कीजिएगा।

उन्होंने कहा कि अटल जी ने उत्तराखंड को बनाया है, मोदी जी इसको सवारेंगे और आज साढ़े चार साल बाद आया हूं उत्तराखंड का चैमुखी विकास हुआ है। इसके बारे में बाद करूंगा लेकिन आज भी कहना चाहता हूं कि उत्तराखंड में जो भी काम बच गया है उसे पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा पूरा करने के लिए कटिबद्ध है।

गृह मंत्री ने कहा कि आज उत्तराखंड में दूसरा बहुत बड़ा काम ‘मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना का शुभारंभ‘ है। उत्तराखंड में लगभग 1,000 एकड़ की खेती और 2,000 किसान मक्के की खेती करेंगे और वैज्ञानिक तरीके से पैष्टिक पशु आहार बनाने की योजना की शुरुआत हुई है।

कांग्रेस पर बरसे अमित शाह

उन्होंने कहा कि सहकारिता आंदोलन को कांग्रेस के राज में कमजोर कर दिया गया था, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अलग सहकारिता मंत्रालय बनाकर सहकारिता से जुड़े देश के करोड़ों किसान, महिलाएं, मजदूर, महिलाएं, इन सबके कल्याण के लिए बहुत बड़ा काम किया है। गृह मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना के अंतर्गत 30 फीसदी सब्सिडी पर दो रुपये प्रति किलो के हिसाब से किसानों को पशु आहार दिया जाएगा। इस प्रकार के वैज्ञानिक तरीके के चारे से पशुओं का स्वास्थ्य अच्छा होने के साथ-साथ पशुओं की दूध देनी की क्षमता में भी बढ़ोतरी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने पर बिजली बिल के जरिए होने वाली लूट खत्म करेंगे: प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर बिजली बिल के जरिए होने वाली लूट खत्म करेंगे।उन्होंने दावा किया कि राज्य में सत्ता में आने पर उनकी पार्टी इस लूट को समाप्त कर देगी। नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने शनिवार को […]
यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने पर बिजली बिल के जरिए होने वाली लूट खत्म करेंगे: प्रियंका गांधी

You May Like