उत्तराखंड में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी

News Hindi Samachar

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों बारिश से लोगों का जीना दुश्वार है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जनपदों के अधिकांश स्थानों, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में कही-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

इसके लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। अगले तीन तक उत्तराखंड में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। जबकि, शुक्रवार और शनिवार को भारी से भारी बारिश की आशंका है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने आपदा कन्ट्रोल रूम में आपदा राहत कार्यों की समीक्षा कर, अधिकारियों को निर्देश

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय स्थित आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति और आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने और प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि […]
मुख्यमंत्री धामी ने आपदा कन्ट्रोल रूम में आपदा राहत कार्यों की समीक्षा कर, अधिकारियों को निर्देश

You May Like