उत्तराखंड सरकार आज करेंगे बजट पेश

News Hindi Samachar
देहरादून: भराड़ीसैंण विधानसभा में धामी सरकार का बजट बुधवार को पेश होगा। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल दोपहर दो बजे बजट पेश करेंगे। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 79 हजार करोड़ रुपये के बजट का अनुमान है। प्रदेश मंत्रिमंडल बजट प्रस्ताव को पहले ही मंजूरी दे चुका है। कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में अगले दिन का एजेंडा तय किया गया। 16 मार्च को बजट पर चर्चा के बाद विनियोग विधेयक पारित होगा और इसके साथ सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो जाएगी। यानी सत्र 16 मार्च तक ही चलेगा। वित्त मंत्री के मुताबिक बजट समावेशी होगा और इसमें युवाओं, महिलाओं, किसानों और व्यापारी, श्रमिक और नौकरी-पेशा लोगों के लिए खास प्रावधान होंगे। संवाद के जरिये जो सुझाव जनता से प्राप्त हुए हैं, उनमें से जो महत्वपूर्ण हैं, उन्हें बजट की घोषणाओं में शामिल करने का प्रयास किया गया है। सशक्त उत्तराखंड की दिशा तय करेगा बजट अग्रवाल के मुताबिक 2025 में उत्तराखंड को देश का अग्रणीय राज्य बनाने की दिशा में सरकार का बजट अहम भूमिका निभाएगा। सरकार ने राज्य के विकास से लिए जो भी प्राथमिकताएं तय की हैं, उनकी झलक बजट में दिखाई देगी। इस लिहाज से ग्रीष्मकालीन राजधानी में पेश होने जा रहे इस बजट के खास मायने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यूक्रेन ने 2023-2025 के लिए भ्रष्टाचार विरोधी कार्यक्रम को दी मंजूरी

कीव : यूक्रेन सरकार ने 2023-2025 के लिए स्टेट एंटी-करप्शन प्रोग्राम को मंजूरी दे दी है। इंटरफैक्स-यूक्रेन समाचार एजेंसी ने मंगलवार को बताया कि कार्यक्रम में परिकल्पना की गई है कि यूक्रेनी मंत्रालयों, कार्यकारी अधिकारियों, राज्य के उद्यमों और अन्य सरकारी एजेंसियों को भ्रष्टाचार निवारण उपायों के कार्यान्वयन पर रिपोर्ट […]
यूक्रेन ने 2023-2025 के लिए भ्रष्टाचार विरोधी कार्यक्रम को दी मंजूरी

You May Like