उत्तराखण्ड सरकार ने निवेशकों को विशेष सुविधाएं की अनुकूलित पैकेज नीति बनाई

News Hindi Samachar
देहरादून: सरकार की ओर से लगातार निवेशकों को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार ने प्रदेश में 200 करोड़ से अधिक निवेश वाले उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने निवेशकों को विशेष वित्तीय प्रोत्साहन व सुविधाएं देने के लिए एक अनुकूलित पैकेज नीति बनाई है। इस नीति के तहत प्रदेश में लगने वाले बड़े उद्योगों को दी जाने वाली प्रोत्साहन व सुविधाओं को सूचना के अधिकार के दायरे से बाहर किया गया है। आपको बता दें कि नई नीति में किस उद्योगों को कितना प्रोत्साहन दिया जाएगा, यह पहले से तय नहीं है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गठित उच्च अधिकार प्राप्त समिति में प्रोत्साहन का फैसला लिया जाएगा। नीति में पैकेज का लाभ लेने वाले उद्योगों के लिए शर्तें तय की गईं है। सरकार का मुख्य लक्ष्य, उद्योगों को पहले वर्ष में 500 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार देना है। इसके अलावा, उद्योग को 15 साल तक चलाना होगा। उद्योग को 10 साल तक प्रत्येक वर्ष 10 प्रतिशत के हिसाब से वित्तीय प्रोत्साहन या छूट का लाभ दिया जाएगा। सबसे खास बात ये है कि सरकार की ओर से जो भी प्रोत्साहन दिया जाएगा, वह आरटीआई के दायरे में नहीं होगा। जिससे निवेशकों को काफी सहूलियतें होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत-नेपाल सीमा पर दो अतंर्राष्ट्रीय झूला पुल जनता को समर्पित

पिथौरागढ़/नैनीताल: भारत और नेपाल के बीच अतंर्राष्ट्रीय सीमा पर बनाए गए दो झूला पुलों को शुक्रवार को जनता को समर्पित किया गया। उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ की जिलाधिकारी रीना जोशी और नेपाल के सीडीओ दीर्घा राज उपाध्याय ने संयुक्त रूप से गस्कु और मलघट्या में बनाए झूलापुलों का लोकार्पण किया। […]

You May Like