उत्तर प्रदेश के चुनावों में प्रियंका होंगी कांग्रेस का चेहरा

News Hindi Samachar

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा ? यह सवाल अपने आप में सबसे ज्यादा अहम है लेकिन साल 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के संभावित मुख्यमंत्री उम्मीदवार का चेहरा साफ होने लगा था लेकिन औपचारिक पुष्टी अभी तक नहीं हुई है। लेकिन बार-बार कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की चुनाव प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम सामने आ रहा है।
लोकसभा चुनाव के समय से ही प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी को मजबूत करने का काम शुरू कर दिया था और लोगों के बीच में पकड़ बनाने की कोशिश कर रही थीं। उस वक्त उन्होंने साफ कर दिया था कि वो 2022 के चुनावों की तैयारी कर रही है। उनका लक्ष्य 2022 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का मुख्यमंत्री बनाना है। पिछले विधानसभा चुनाव में सपा के साथ गठबंधन करने के बावजूद कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि इस बार कांग्रेस संभवतः अपने दम पर चुनाव लड़ने वाली है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा होंगी। प्रदेश के लोग उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। उनके नेतृत्व में ही अगला चुनाव लड़ा जाएगा। आपको बता दें कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने वाली है। इसके लिए खुद प्रियंका गांधी वाड्रा ने रणनीतियां तैयार की हैं।
हाल ही में कांग्रेस महासचिव ने तो खुद ही कांग्रेस नेताओं के साथ फोन पर बातचीत कर उम्मीदवार तय किया और उन्हें अपने क्षेत्र में लोगों के साथ संपर्क साधने और एक्टिव होने की नसीहत भी दी। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा था कि अगस्त तक 200 उम्मीदवारों के नाम तय करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने दावा किया था कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा यह तय करेंगी कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वह मतदाताओं के बीच खुद को कैसे पेश करेंगी, लेकिन यह जरूर है कि वह एक बेहतरीन चेहरा हैं और राज्य में पार्टी की कप्तान हैं। सलमान खुर्शीद पहले ही उन्हें प्रदेश की कांग्रेस कप्तान बना चुके थे और अब राजेश तिवारी के दावे के बाद अटकलें तेज हो गईं कि वह पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा होंगी।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि प्रियंका गांधी सीधेतौर पर भाजपा को चुनौती देने की योजना बना रही हैं। ऐसे में वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस के किसी विधानसभा इलाके से चुनाव लड़ सकती है। माना जा रहा है कि विधानसभा तक का सफर तय करने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा भाजपा में सेंधमारी करने की कोशिश करेंगी। ऐसे में वह बनारस की किसी भी विधानसभा क्षेत्र को चुन सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दक्षिण चीन सागर पर आचार संहिता संयुक्त राष्ट्र संधि के अनुरूप होनी चाहिएः जयशंकर

नयी दिल्ली। भारत ने बुधवार को इस बात पर जोर दिया कि दक्षिण चीन सागर पर आचार संहिता पूरी तरह से प्रासंगिक संयुक्त राष्ट्र संधि के अनुरूप होनी चाहिए और इस पर बातचीत से उन देशों के वैध अधिकारों और हितों पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए जो चर्चा में […]
दक्षिण चीन सागर पर आचार संहिता संयुक्त राष्ट्र संधि के अनुरूप होनी चाहिएः जयशंकर

You May Like