उत्तर प्रदेश में होगा कैबिनेट का विस्तार, इन बड़े नेताओं को बनाया जा सकता है मंत्री

News Hindi Samachar

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी समीकरणों को साधने के लिए योगी मंत्रिमंडल का विस्तार जल्दी हो सकता है। सूत्रों की मानें तो राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के उत्तर प्रदेश दौरे के खत्म होने के बाद योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के बीच से कई बार बैठक हो चुकी है। फिलहाल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं। ऐसे में कैबिनेट विस्तार के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
माना जा रहा है कि योगी मंत्रिमंडल में 6 से 7 नए मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। इसके लिए संभावित नाम भी तैयार कर लिए गए हैं। हाल में ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले जितिन प्रसाद भी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा भाजपा नेताओं की सूची में पलटू राम, कृष्णा पासी, तेजपाल नागर और छत्रपाल गंगवार का भी नाम शामिल है। दो और नामों की चर्चा है। हालांकि उसका फैसला भाजपा आलाकमान करेगा। माना जा रहा है कि निषाद पार्टी को भी एक मंत्री पद दिया जा सकता है। हालांकि इसके बारे में निर्णय भाजपा नेतृत्व करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आंदोलनकारियों के पुनः चिन्हीकरण कराने को लेकर मोर्चा ने विकासनगर तहसील का किया घेराव

विकासनगर।जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में तहसील घेराव/ प्रदर्शन कर राज्य आंदोलनकारियों के पुनः चिन्हीकरण कराने को लेकर मा. मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विकासनगर की गैरमौजूदगी में तहसीलदार श्री सोहन सिंह रांघड़ को सौंपा । घेराव कार्यक्रम […]
आंदोलनकारियों के पुनः चिन्हीकरण कराने को लेकर मोर्चा ने विकासनगर तहसील का किया घेराव

You May Like