ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर कार सड़क पर पलटी, दो महिला डाक्टर सहित चार घायल

News Hindi Samachar

टिहरी: देहरादून से एक कार उत्तरकाशी की ओर जा रही थी। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर कंडीसौड़ के पास सुनारगावं में कार पलट गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में दो महिलायें समेत 4 लोग सवार थे। महिलायें पेशे से डॉक्टर हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना छाम पुलिस द्वारा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छाम पहुंचाया गया।

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर किया गया। प्रभारी थाना निरीक्षक छाम प्रदीप पंत ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार ये लोग देहरादून से उत्तरकाशी जा रहे थे, जिनकी कार सुनारगांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिन्हें एक 108 की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉ सविता चौधरी व डॉ प्रिया त्यागी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उत्तरकाशी में चिकित्सक के पद पर तैनात हैं। कार डॉ प्रिया त्यागी चला रही थी। सभी घायलों की हालत खतरे से बहार बताई जा रही। वाहन को हाइड्रा मशीन के सहारे हाईवे से साइड कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने सुनीं जनसमस्याएं

टिहरी: जनता मिलन कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा सोमवार को जनता की समस्याएं सुनी गई। इस मौके पर 30 शिकायतें, अनुरोध पत्र दर्ज किये गए, जो सिंचाई, पुनर्वास, भूमि अधिग्रहित मुआवजे, पूर्ति, कृषि, बाल विकास, विद्युत, जल संस्थान, पेयजल निगम आदि से संबंधित रहे। अधिकांश […]
जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने सुनीं जनसमस्याएं

You May Like