एंटी नारकोटिक्स फोर्स ने दो नशा तस्करों से 18000 नशीली दवाएं की बरामद

News Hindi Samachar
देहरादून: उत्तराखंड की एंटी नारकोटिक्स फोर्स ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद हुई हैं। कोतवाली गंगनहर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपित अजीम निवासी बहादराबाद उमर और आरोपित समीर निवासी उपरोक्त के कब्जे से 18000 नशीली दवाइयां बरामद कीं। एसटीएफ ने आरोपित के विरुद्ध कोतवाली गंगनहर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ, उत्तराखंड ने मंगलवार को पुन: अपने कार्यालय का नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि वह नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। आरोपितों को पकड़ने वाली टीम में निरीक्षक शरद चंद्र गुसाईं, उपनिरीक्षक विकास रावत, हेड कांस्टेबल जय सिंह, सुधीर केसला तथा कांस्टेबल दीपक नेगी के नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वीपीडीओ भर्ती का पेपर लीक होने के सात साल बाद आरोपियों को नोटिस

देहरादून: उत्तराखंड में वीपीडीओ भर्ती का पेपर लीक होने के सात साल बाद उसके आरोपी अभ्यर्थियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। आयोग ने 35 अभ्यर्थियों की सूची जारी करते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा है। जवाब आने के बाद आयोग इन सभी पर पांच साल का प्रतिबंध लगाएगा। […]
वीपीडीओ भर्ती का पेपर लीक होने के सात साल बाद आरोपियों को नोटिस

You May Like