एक्टर किच्चा सुदीप आज बीजेपी में हो सकते है शामिल

News Hindi Samachar
कर्नाटक: ‘मक्खी’ फेम कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप अगले महीने होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए कैंपने कर सकते हैं. इसकी घोषणा आज बुधवार को होने वाली प्रेस कांफ्रेंस में की जा सकती है. दरअसल, सीएम बसवराज बोम्मई आज दोपहर करीब 1:30 बजे एक प्रेस कांफ्रेंस करने जा रहे हैं. जिसमें उनके साथ साउथ एक्टर भी मौजूद रह सकते हैं। दरअसल, राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों के चलते बीजेपी जोर-शोर से तैयारियों में जुटी है. सूत्रों की मानें तो बीजेपी चुनाव में स्टार प्रचारक के लिए कई कन्नड़ अभिनेताओं से संपर्क कर रही है। इसी को लेकर सीएम बोम्मई समेत कई बीजेपी नेताओं ने सुदीप से बात की है. बताया गया है कि उन्होंने अभिनेता को पार्टी में शामिल होने की भी पेशकश की है. साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर वह पार्टी में शामिल नहीं होते हैं तो कम से कम पार्टी के लिए प्रचार करने के लिए तैयार हो जाएं। सूत्रों की मानें तो सुदीप कल सुबह इस संबंध में पहले अपने परिजनों से बातचीत करेंगे. इसके बाद वह प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से अपने फैसले की घोषणा कर सकते हैं। माना जा रहा है कि अगर सुदीप तैयार हो जाते हैं तो बीजेपी उन्हें हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में चुनाव-प्रचार के लिए आगे रखेगी। क‍िच्चा सुदीप साउथ इंडस्ट्री ही नहीं, बल्क‍ि हिंदी ऑडियो के बीच भी जाने माने चेहरे हैं। किच्चा ने 25 साल पहले 1997 में फिल्म Thayavva से एक्ट‍िंग लाइन में एंट्री ली थी। इसके बाद उन्हें सपोर्ट‍िंग रोल्स मिले. फिर फिल्म स्पर्श और 2001 में Huchcha में किच्चा को लीड रोल मिला. ये दोनों ही फिल्में किच्चा के कर‍ियर का गोल्डन गेट साब‍ित हुए। साल 2008 में किच्चा ने राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी हॉरर ड्रामा फूंक से बॉलीवुड डेब्यू किया। राम गोपाल वर्मा के साथ किच्चा के इस हिट ने बॉलीवुड में उनके लिए रास्ता खोल दिया। फ‍िर राम गोपाल वर्मा के साथ किच्चा ने फिल्म रण, फूंक 2 और रक्त चर‍ित्र में साथ काम किया.वह सलमान खान की दंबंग 3 में बतौर विलेन रोल कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्टेट कोविड कंट्रोल रूम के नंबर पर डायल करने पर बोल रहा कम्प्यूटर, 'आपके द्वारा डायल किया गया नंबर उपयोग में नहीं है'

हल्द्वानी:  राज्य में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की लहर की चेतावनी है। राज्य में तेजी से कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि हो रही है। इन सबके बीच स्वास्थ्य विभाग की ओर से राजधानी देहरादून में बनाए गए स्टेट कोविड कंट्रोल रूम का नंबर 0135-2609500 सेवा में नहीं है, जो कोरोना […]
स्टेट कोविड कंट्रोल रूम के नंबर पर डायल करने पर बोल रहा कम्प्यूटर, ‘आपके द्वारा डायल किया गया नंबर उपयोग में नहीं है’

You May Like