एडीजे कोर्ट ने टाली अंकिता हत्याकांड की सुनवाई

News Hindi Samachar

कोटद्वार: एडीजे कोर्ट ने अंकिता हत्याकांड की आज होने वाली सुनवाई को टाल दिया है। केस के सरकारी वकील के इस्तीफा देने के कारण सोमवार को होने वाली सुनवाई को टाल दिया गया है। अंकिता केस के सरकारी वकील ने दिया इस्तीफा सोमवार को होने वाली अंकिता हत्याकांड की सुनवाई को एडीजे कोर्ट ने टाल दिया है। इस मामले में अब गवाही कोर्ट में 27 जुलाई को होगी। बता दें कि केस से सरकारी वकील ने अपना त्याग पत्र दे दिया है। सरकारी वकील के त्याग पत्र देने के बाद किसी नए वकील की तैनाती नहीं हो पाई है। जिस कारण से सुनवाई को टाला गया है।

कोर्ट ने सुनवाई को 27 जुलाई तक के लिए टाला है। कोर्ट ने आज गवाही के लिए अंकिता के दोस्त पुष्पदीप को बुलाया था। लेकिन सुनवाई टलने के कारण आज गवाही नहीं हो पाई। पुष्पदीप गवाही के लिए फिर से कोर्ट में पेश होगा।

बता दें कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को लगभग दस महीने का समय हो गया है। इस मामले की सुनवाई एडीजे कोर्ट में चल रही है। सुनवाई के दौरान अंकिता के परिजनों ने इस केस से सरकारी वकील जितेंद्र रावत को हटाने की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि मामले की सुनवाई ठीक से नहीं हो रही है। जिसके बाद सरकारी वकील ने खुद इस्तीफा दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डंपर व कार की जोरदार टक्कर,बड़ी दुर्घटना टली

देहरादून: डोईवाला- लच्छीवाला टोल प्लाजा पर सोमवार सुबह एक डंपर व कार की जोरदार टक्कर में कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक टैक्सी कार देहरादून निवासी मुकेश गोयल को देहरादून एयरपोर्ट छोड़ने जा रही थी। जब वह टोल प्लाजा पर टोल कटाने के […]
डंपर व कार की जोरदार टक्कर,बड़ी दुर्घटना टली

You May Like