एमबीपीजी में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन शुरू, लिंगदोह कमेटी के सारे नियम ताक पर

News Hindi Samachar
हल्द्वानी: इस वक्त कुमाऊं के सबसे बढ़े कॉलेज एमबीपीजी में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित छात्रसंघ के सभी 10 पदों पर नामांकन चल रहा है। इधर दूसरी ओर लिंगदोह कमेटी के सारे नियम ताक पर रख दिए गए हैं और कॉलेज प्रशासन सहित पुलिस प्रशासन छात्रों के आगे पस्त नजर आ रहा है। प्रत्याशियों के समर्थक नेशनल हाईवे पर जुलूस निकाल रहें हैं जमकर हुडदंग मचा रहे हैं।नैनीताल हाईवे पर बार बार जाम जैसी स्थिति पैदा हो रही है। इधर मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी सहित पुलिस टीम कॉलेज में तैनात हैं। पुलिस और छात्रों के बीच कई बार विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कल लगेगा परेड ग्राउंड खेल मैदान में दरबार

देहरादून:  महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में चार नवंबर शनिवार को लगने वाला धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार अब दून के परेड ग्राउंड के पास खेल मैदान में लगेगा। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज में अनुमति को लेकर क्लीयरेंस नहीं मिलने और सुरक्षा कारणों के चलते आयोजन स्थल में बदलाव करना पड़ा […]
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कल लगेगा परेड ग्राउंड खेल मैदान में दरबार

You May Like