कल्याण सिंह के नाम पर छह जिलों की सड़कों का होगा नामकरण

News Hindi Samachar

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के नाम पर प्रदेश के छह जिलों की सड़कों का नाम सोमवार को कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पत्रकारों को बताया कि अयोध्या, लखनऊ, प्रयागराज, अलीगढ़, बुलंदशहर और एटा की एक-एक सड़कों का नामकरण कल्घ्याण सिंह के नाम पर किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘राम मंदिर के लिए उनके योगदान को आने वाली और वर्तमान पीढ़ी कभी भुला नहीं पाएगी।
उन्होंने राम और राम भक्तों के लिए अपनी सत्ता कुर्बान कर दी लेकिन किसी राम भक्त पर कोई आंच नहीं आने दी, ऐसे बाबूजी के नाम पर सड़कों का नामकरण किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दे दिये गये हैं।’’ कल्घ्याण सिंह का शनिवार रात लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मनबीर कौर चैरिटेबल ट्रस्ट ने सीनियर सिटीजन डे मनाया

देहरादून। वल्र्ड सीनियर सिटीजन डे के अवसर पर मनबीर कौर चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों ने चशायर होम वृद्धवस्था केन्द्र में बजुर्गों के साथ कुछ ख़ुशी के पल बिताकर मनाया। वल्र्ड सीनियर सिटीजन डे के अवसर पर मनबीर कौर चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों ने चशायर होम बृद्धवस्था केन्द्र पहुँच कर वहाँ […]
मनबीर कौर चैरिटेबल ट्रस्ट ने सीनियर सिटीजन डे मनाया

You May Like