कांग्रेस और बसपा समेत कई दलों के नेता व पूर्व विधायक भाजपा में शामिल

News Hindi Samachar

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने शनिवार को पीटीआई- को बताया कि पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आये पूर्व विधायकों, पूर्व प्रत्याशियों और प्रमुख नेताओं को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

लखनऊ। बिजनौर से चार बार विधायक रह चुके डॉ. इंद्रदेव सिंह समेत करीब डेढ़ दर्जन कांग्रेस और बसपा समेत विभिन्न दलों के नेता, पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी और संगठनों के पदाधिकारी शनिवार को भाजपा में शामिल हो गये। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने शनिवार को पीटीआई- को बताया कि पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आये पूर्व विधायकों, पूर्व प्रत्याशियों और प्रमुख नेताओं को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

दीक्षित के अनुसार बिजनौर के पूर्व विधायक डॉ. इंद्रदेव सिंह, नगीना (सुरक्षित) सीट से पूर्व विधायक सतीश कुमार, जालौन के पूर्व विधायक छोटे सिंह चैहान, हरदोई के कांग्रेस प्रत्याशी ओमेंद्र कुमार वर्मा, संतकबीरनगर के सामाजिक कार्यकर्ता अंकुर राज तिवारी, बसपा के जोनल कोऑर्डिनेटर रंजन कुमार चैधरी, हरदोई गोपामऊ की पूर्व प्रत्याशी मीना कुमारी, देवरिया के पथरदेवा से पूर्व बसपा प्रत्याशी नीरज कुमार वर्मा को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।

उन्होंने बताया कि कासगंज नगर पालिका में तीन बार की चेयरमैन रहीं शशिलता चैहान, सहारनपुर के सुशील चैधरी, गौतमबुद्ध नगर के कुलदीप भाटी, जालौन के कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश तिवारी, आम आदमी पार्टी के कानपुर के नेता रोहिता सक्सेना, जालौन के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी गिरीश अवस्थी, बिजनौर से कांग्रेस नेता रोहित कुमार रवि और प्रधान संघ की अध्यक्ष व लखनऊ के अटारी ग्राम की प्रधान संयोगिता चैहान भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुईं। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल और प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निजामुद्दीन ने यह टिप्पणी इस वक्त की है जब कुछ दिनों पहले ही यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य कांग्रेस में फिर से शामिल हुए तथा ऐसी अटकलें हैं कि कांग्रेस छोड़ने वाले कुछ अन्य नेता भी आने वाले दिनों में पार्टी में वापसी कर सकते हैं। नयी दिल्ली। […]

You May Like